फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   करनाल में वैवाहिक परिचय सम्मेलन 11 मार्च को : गोयल

करनाल में वैवाहिक परिचय सम्मेलन 11 मार्च को : गोयल

Sun, 04 Mar 2018 11:49 PM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
करनाल में वैवाहिक परिचय सम्मेलन 11 मार्च को : गोयल
करनाल में वैवाहिक परिचय सम्मेलन 11 मार्च को : गोयल
विज्ञापन

कैथल। अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के अध्यक्ष राजकुमार गोयल ने बताया कि आगामी 11 मार्च को करनाल में उत्तर भारत स्तरीय वैवाहिक अग्रवाल परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन में हरियाणा के इलावा आसपास के राज्यों से भी सैकड़ों की तादाद में विवाह योग्य अग्रवाल युवक युवती भाग लेंगे।गोयल ने कहा कि अपने जीवन साथी का चयन करने के लिए यह एक सुनहरी अवसर है इसलिए विवाह योग्य प्रत्याशियों से यह आहवान किया जाता है कि वे इस परिचय सम्मेलन के लिए अपना पंजीकरण शीघ्र करवा लें। उन्होंने कहा कि आज जब समाज में असंख्य अभिभावक अपने विवाह योग्य बेटे बेटियों के लिए उचित रिश्ता तलाशने की बाट जोह रहे हैं। ऐसे में इस प्रकार के परिचय सम्मेलन सार्थक सिद्व हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अग्रवाल युवा संगठन करनाल द्वारा आयोजित इस सम्मेलन में डाक्टर, इंजीनियर, एमबीए कर चुके प्रत्याशियों के अलावा विभिन्न व्यवसायों से जुड़े विवाह योग्य अग्रवाल प्रत्याशी भी बढ़चढ कर भाग लेंगे और अपने जीवन साथी का चयन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed