फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   जिले का लिंगानुपात बढ़कर हुआ 901, इसे 935 पर पर ले जाने का है इस साल का लक्ष्य

जिले का लिंगानुपात बढ़कर हुआ 901, इसे 935 पर पर ले जाने का है इस साल का लक्ष्य

Thu, 11 Jan 2018 12:02 AM IST
Updated Thu, 11 Jan 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
जिले का लिंगानुपात बढ़कर हुआ 901, इसे 935 पर पर ले जाने का है इस साल का लक्ष्य

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। डीसी सुनीता वर्मा ने कहा कि जिले का लिंगानुपात 901 हो गया है। निरंतर किए जा रहे प्रयासों का नतीजा है कि 2011 की जनगणना के बाद से यह लगातार 800 से 900 के बीच में ही था। अब यह बढक़र 901 हुआ है। इस साल के अंत तक इसे 935 तक ले जाने का लक्ष्य है। वे बुधवार को मीडिया सेंटर में आयोजित प्रैस से मिलिए कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। कार्यक्रम में डीसी सहित एसपी आस्था मोदी, एडीसी कैप्टन शक्ति सिंह, एसडीएम कमलप्रीत कौर, सीटीएम सुशील कुमार, सीएमओ डा. अशोक चौधरी, डीआईपीआरओ रणधीर शर्मा भी पहुंचे। डीसी ने कहा कि इस समय जिले में एक अरब 50 करोड़ रुपये की धनराशि से विकास परियोजनाएं जारी हैं। आगामी जून 2018 तक जिला वासियों को मुख्यमंत्री घोषणाओं में से 90 प्रतिशत परियोजनाओं को लोकार्पित कर दिया जाएगा। जिला में गत 6 माह के दौरान 13 विकास परियोजनाएं पूर्ण की गई हैं तथा 11 विकास परियोजनाओं का तोहफा जिला वासियों को मुख्यमंत्री घोषणाओं के तहत मिला है। जिला कैथल के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सभी प्रतिनिधियों ने सकारात्मक दृष्टिकोण से हमेशा प्रशासन का साथ दिया है तथा लोगों की परेशानियों को प्रशासन तक पहुंचाया है। गत जुलाई से अब तक प्राप्त 510 शिकायतों में से 351 शिकायतों का निपटारा किया जा चुका है तथा अन्य शिकायतों के निपटारे की प्रक्रिया जारी है।
जून 2018 तक विभिन्न विकास परियोजनाओं का लाभ मिलेगा, जिनमें कैथल से ग्योंग सडक़, चीका में शहीद उधम सिंह चौक के 2 किलोमीटर हिस्से का चार मार्गीकरण, गुहला में 12 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन राजकीय महाविद्यालय का भवन, चीका एवं कलायत में विश्राम गृहों के भवन, कैथल में नवनिर्मित खेल परिसर शामिल हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास होगा कि भैणी माजरा में स्थापित की गई कपिस्थल नंदीशाला को हरियाणा की मॉडल गोशाला के रूप में विकसित किया जाए। डीसी ने स्वच्छ एप्प व हरपथ योजना की भी जानकारी दी।
विज्ञापन

एसपी आस्था मोदी ने भी प्रैस के सकारात्मक प्रयासों की सराहना की। एडीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि शब्दों का अपना महत्व है और मीडिया शब्दों के माध्यम से जनता की आवाज को उठाता है। एसडीएम कमलप्रीत कौर ने कहा कि वे जिला कैथल से लंबे समय से जुड़ी रही है तथा अब तक के उनके कार्यकाल में जिला कैथल की प्रैस सबसे सकारात्मक रही है।कैथल मीडिया क्लब के प्रधान सतीश सेठ, महासचिव ललित शर्मा, क्लब के उप प्रधान जोगिंद्र कुंडु, कोषाध्यक्ष मनोज वर्मा, सह सचिव सुरेंद्र कुमार ने अतिथिगणों का स्वागत व अभिनंदन कर आभार जताया। इस अवसर पर वरिष्ठ संवाददाता प्रदीप हरित, पूर्व प्रधान नवीन मल्होत्रा, पूर्व प्रधान पंकज अत्रे, कुंज शर्मा, रोहताश शर्मा, केदारनाथ, राजीव परूथी, विपिन शर्मा, जसविंद्र, सुरेंद्र सैनी, सतीश भराड़ा, सुनील जांगड़ा, विक्रम पुनिया, प्रदीप ढुल, राजु जगत, कमल बहल, राजेंद्र तंवर, रमेश तंवर, मोहित गुलाटी, मोहन नायक, अजय कुमार, विनोद मित्तल, वीरेंद्र पुरी, अनिल चौधरी, डा. रमन गुप्ता, रामकुमार नैन, महेश गोयल, राजकुमार अग्रवाल, राकेश कुमार, मनोज मलिक, रणधीर सिंह, राजेश सेठी, विक्रांत कुमार सहित प्रिंट एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया के संवाददाता एवं छायाकार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिले का लिंगानुपात बढक़र हुआ 901
इसे 935 पर पर ले जाने का है इस साल का लक्ष्य
मीडिया सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में डीसी सुनीता वर्मा ने दी जानकारी
डीसी सहित प्रशासन के आला अधिकारी पहुंचे प्रैस से मिलिए कार्यक्रम में
फोटो संख्या-12
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed