{"_id":"59dd10924f1c1bd1538b6c32","slug":"161507659922-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नो ड्यूज नहीं मिलने पर बिफरे किसान, की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नो ड्यूज नहीं मिलने पर बिफरे किसान, की नारेबाजी
Updated Tue, 10 Oct 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नो ड्यूज नहीं मिलने पर बिफरे किसान, लगाए नारे
अमर उजाला ब्यूरो
पूंडरी। मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन की बैठक किसान भवन में जिला उपाध्यक्ष जोगा सिंह फरल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव भूराराम ने भाग लिया। बैठक में कारपोरेशन बैंक पूंडरी द्वारा अभी तक 5 किसानों की जमीन के नो ड्यूज न दिए जाने पर रोष जताया गया। भूरा राम ने बैंक की कार्रवाई को वादा खिलाफी करार देते हुए कहा कि बैंक अधिकारियों ने किसानों से किए गए फैसले के अनुसार वादा न निभाकर धोखा किया है। जिसे किसान बर्दाश्त नहीं करेगा।
उसके बाद किसान उनके नेतृत्व में किसान भवन से नारेबाजी व प्रदर्शन करते हुए बैंक के सामने पहुंचे। बैंक के बाहर किसानों ने जमकर नारेबाजी की। बता दें कि कॉर्पोरेशन बैंक के पूर्व मैनेजर वतन सिंह ने 20 किसानों के खातों से गलत तरीके से 1 करोड़ 43 लाख रुपये का गबन किया था। भाकियू के नेतृत्व में किसानों ने 20 दिनों तक बैंक के सामने अनिश्चितकालीन धरना व प्रदर्शन किया था। जिसके बाद किसानों को नो ड्यूज देने पर सहमती बनी थी। 15 किसानों को नो ड्यूज दे दिए गए, जबकि 5 किसानों के अभी तक नहीं दिए गए। बैठक में कुलविंद्र सिंह, हरपाल संगरौली, प्रताप हाबड़ी, पिरथी कौल, नना राम कौल, राजेश पूंडरी, कृष्ण कौल, मांगे राम, रामपाल मूंदड़ी, बलवान खेड़ी, दलीप कौल, चोला पबनावा, रणधीर बरसाना, सतपाल टयोंठा, ईश्वर सिंह, चमेला पबनावा आदि मौजूद रहे।
बैंक मैनेजर नवीन ने कहा कि वे किसानों की मांग को उच्चाधिकारियों तक पहुंचा देंगे। उनके पास जैसे ही कोई निर्देश आएंगे तो वे तुरंत नो ड्यूज दे देंगे।
- कारपोरेशन बैंक ने किसानों को नहीं दिया नो ड्यूज, तो बिफरे किसान
फोटो नंबर- 15