फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   जिस सरकार में सांसद ही सुरक्षित नहीं, वहां आम जनता कैसे सुरक्षित होगी-रोशन लाल

जिस सरकार में सांसद ही सुरक्षित नहीं, वहां आम जनता कैसे सुरक्षित होगी-रोशन लाल

Mon, 25 Sep 2017 12:16 AM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
जिस सरकार में सांसद ही सुरक्षित नहीं, वहां आम जनता कैसे सुरक्षित होगी-रोशन लाल
जिस सरकार में सांसद ही सुरक्षित नहीं, वहां आम जनता कैसे सुरक्षित होगी : रोशन लाल
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पाई। पूर्व विधायक एवं सर्वजन पार्टी के अध्यक्ष रोशन लाल आर्य ने कहा कि जिस सरकार में उस सरकार का सांसद ही सुरक्षित नहीं, उस सरकार के राज में आम जनता कैसे सुरक्षित रह सकती है। वे रविवार को गांव काकोत में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि यह कैसी सरकार है, जिसके राज में उसके सांसद को ही बोलने नहीं दिया जाता। एक जाति विशेष पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार का राज नहीं चलता अपितु एक जाति समुदाय का राज चलता है। हमारे समाज में संविधान के अनुसार प्रत्येक आदमी को, चाहे वह किसी भी जाति समुदाय का हो, अपना पक्ष रखने का पूरा अधिकार है। उन्होंने कहा कि वे एक अक्टूबर के बाद किसी एक तिथि में सेरधा में ही एक जनसभा करेंगे। उसमें इस जाति के लोग उनका तंबू फाड़ कर दिखाएं। वे इस रैली में सांसद राजकुमार सैनी को भी निमंत्रण देंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा व कांग्रेस के जो नेता रैली में उनके साथ मंच साझा करना चाहता है, उनका स्वागत है। इस अवसर पर उनके साथ प्रदीप, रिंकू, राजू, देस राज नंबरदार, जरनैल, मक्खन, कर्ण सिंह, बाबु राम, राजकुमार, विकास, अनिल, मुकेश, राकेश तथा टिंकू सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन

फोटो संख्या-32
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed