{"_id":"59c411a24f1c1b1d688b5f54","slug":"161506021794-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेरा प्रमुख मामले में एसआईटी ने किया दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेरा प्रमुख मामले में एसआईटी ने किया दौरा
Updated Fri, 22 Sep 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेरा प्रमुख मामले में एसआईटी ने किया दौरा
कैथल। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख की गिरफ्तारी के बाद हुई हिंसा के मामले में गठित एसआईटी के अधिकारियों ने वीरवार को कैथल का दौरा कर यहां दर्ज मामलों की स्टेटस रिपोर्ट हासिल की। बताया जा रहा है कि हाईकोर्ट के आदेशानुसार यह एसआईटी पुलिस में दर्ज मामलों की निगरानी कर रही है कि पुलिस ने कहीं इन मामलों को ठंडे बस्ते में तो नहीं डाल दिया। एसआईटी का नेतृत्व एडीजीपी पीके अग्रवाल कर रहे थे। उन्होंने जितने भी थानों में उस समय केस दर्ज हुए थे, वहां के एसएचओ से मामलों की आवश्यक जानकारी हासिल की। कैथल में पुलिस ने अब तक 16 मामलों में 54 लोग गिरफ्तार किए हैं। तीन लोगों को धारा 144 के तहत गिरफ्तार किया था। इनमें से 51 लोगों को तोडफ़ोड़, आगजनी एवं पुलिस पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इनमें से 49 लोग अभी भी जेल में हैं। एक की मौत हो चुकी है और एक को अदालत ने जमानत पर छोड़ दिया है।