फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   माइनर में पानी न आने से सूख रही किसानों की फसल

माइनर में पानी न आने से सूख रही किसानों की फसल

Tue, 02 Jul 2019 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
माइनर में पानी न आने से सूख रही किसानों की फसल
कलायत। पिछले काफी समय से बरसात न होने के कारण धान, मक्का, ज्वार आदि फसलों में पानी की किल्लत से किसान जूझ रहे हैं। सरसा पैरलल के साथ लगते हथो माइनर में पानी न छोड़े जाने से नाराज किसानों ने कलायत स्थित सिंचाई विभाग कार्यालय के बाहर रोष प्रकट किया। मामराज राणा, सोमपाल, राजेश, ऋषिपाल, सोहन लाल, रतिया राम, सोनू, रामचंद्र, चमेला राम, कुलदीप सिंह और दूसरे किसानों ने बताया कि सिरसा ब्रांच नहर के साथ लगते हथो माइनर में सिंचाई विभाग द्वारा पिछले चार दिनों से पानी नहीं छोड़ा गया है। जबकि अन्य माइनरों में पानी छोड़ा जा चुका है। उन्होंने बताया कि पहले भी इसी प्रकार नहर आने पर अन्य माइनरों में पानी छोड़ दिया जाता है। लेकिन हथो माइनर में विभाग द्वारा पानी नहीं छोड़ा जाता। जमीन का पानी खराब होने व बरसात न होने के कारण फसल पानी के अभाव में सूख रही है। उन्होंने बताया कि पहले माइनर में बहुत अधिक मात्रा में पानी छोड़ा जाता था। लेकिन कुछ माह से नाम मात्र पानी छोड़ा जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों की मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि आखिर पिछले चार दिनों से सरसा पैरलल के हिस्से का पानी जा कहां रहा है। उन्होंने जिला उपायुक्त से उक्त मामले की गहनता से जांच की मांग की है।
विज्ञापन

हथो माइनर की लेंथ अधिक होने से पानी आने में हुई देरी: एसडीओ
एसडीओ तरसेम गर्ग ने बताया कि माइनर की पिछले कुछ समय पहले सफाई करवाई गई है। इस माइनर पर आउटलेट अधिक है। हथो माइनर की लेंथ अधिक होने के कारण पानी आने में देरी हुई है। सोमवार सायं तक पानी किसानों को मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed