फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   डीसी ने जानी शहर की समस्याएं तो अधिकारी नहीं दे पाए जवाब

डीसी ने जानी शहर की समस्याएं तो अधिकारी नहीं दे पाए जवाब

Tue, 02 Jul 2019 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
डीसी ने जानी शहर की समस्याएं तो अधिकारी नहीं दे पाए जवाब
कैथल। डॉ. प्रियंका सोनी लघु सचिवालय स्थित सभागार में शहर की समस्याओं को लेकर मासिक प्रेस कान्फ्रेेेंस में अधिकारियों से जवाब मांगा तो अधिकारियों ने चुप्पी साध ली। डीसी ने आगामी 15 दिनों में समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीसी डॉ. प्रियंका सोनी ने भारत सरकार द्वारा एक जुलाई से शुरू हुए जल शक्ति अभियान की विस्तार से जानकारी दी। डीसी ने शहर में पनप रही सीवरेज की समस्याओं की विस्तार से जानकारी दी। डीसी ने शहर में हरिनगर, शक्ति नगर, डीएवी कॉलोनी, दयानंद कॉलोनी, अशोका कॉलोनी, जनकपुरी कॉलोनी आदि में आगामी 15 दिनों में सीवरेज व्यवस्था दुरुस्त करने के आदेश दिए। इस दौरान जब विभाग के अधिकारी से शहर के अन्य स्थानों पर सीवरेज की समस्याओं की जानकारी हासिल की गई तो अधिकारी के पास इसका कोई जवाब नहीं था। उन्होंने आने वाले मानसून के सीजन को देखते हुए सभी सीवरेज की सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा।
विज्ञापन

डीसी डॉ. प्रियंका सोनी ने जल शक्ति अभियान की भी विस्तार से जानकारी दी। डीसी ने कहा कि सभी सरकारी भवनों में बरसाती पानी के संचयन के लिए वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा जल का संरक्षण हो सके। इसके साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में 4 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। स्वच्छता दर्पण में कैथल जिला हरियाणा में तीसरे स्थान पर है। बीपीएल कार्ड के लिए ग्रामीण क्षेत्र मे 18 हजार 276 तथा शहरी क्षेत्र में 8 हजार 453 लोगों ने आवेदन किए हैं। इन सभी का कमेटी द्वारा सर्वे किया जा रहा है ताकि पात्र लोगों के बीपीएल कार्ड बनाए जा सके। बीपीएल कार्ड के आवेदन करवाने में जिन कॉमन सर्विस सेंटर के संचालकों ने लापरवाही की है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल ही जीवन है अभियान के तहत जिला में 11 हजार हेक्टेयर का लक्ष्य मक्का लगाने के लिए निर्धारित किया गया था, जिसमें से 9313 हेक्टेयर को चयनित कर लिया गया है इसके साथ-साथ 5 हजार एकड़ में धान की सीधी बिजाई की जा रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत एक लाख 8 हजार किसानों ने आवेदन किए थे, जिनमें से 66 हजार 400 किसानों के खाते में दो किश्तें जारी की जा चुकी है।
एक सवाल के जवाब में डीसी ने निर्देश दिए कि जींद रोड से शेरगढ़ की ओर जाने वाली सड़क के निर्माण कार्य की जांच करवाई जाएगी। निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा अगर किसी प्रकार की कोताही की गई है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

इस मौके पर जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजबीर खुंडिया, सिविल सर्जन डॉ. एसके नैन, कृषि उप निदेशक डॉ. पवन शर्मा, कार्यकारी अभियंता कुलदीप सिंह, महेंद्र सिंह, नरेंद्र कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed