फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   पर्यावरण एवं जल संरक्षण समिति ने उठाया बीड़ा जल बचाऐंगे, पेड़ लगाएंगे

पर्यावरण एवं जल संरक्षण समिति ने उठाया बीड़ा जल बचाऐंगे, पेड़ लगाएंगे

Sun, 30 Jun 2019 11:16 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
पर्यावरण एवं जल संरक्षण समिति ने उठाया बीड़ा जल बचाऐंगे, पेड़ लगाएंगे
सीवन। गांव रसूलपुर में पर्यावरण एवं जल संरक्षण समिति का गठन किया गया। समिति के कोआर्डिनेटर मेवा सिंह ने बताया की आज पर्यावरण केवल भारत देश की ही नहीं अपितु पूरे विश्व की समस्या है। आज हमें चिंतन करना है कि लगातार दोहन के कारण जल स्तर तेजी से नीचे जा रहा है। अगर यही हाल रहा तो यह क्षेत्र मरुस्थल में बदल सकता है। हमें पेड़ लगाने होंगे व जल बचाना होगा। बरसात आती है पानी तेजी से आगे चला जाता है हमें इसका उपयोग एक एक बूंद का करना है भूमि में जल रीचार्ज करके। हमें आपने गांव में खेत में रीचार्ज बोर लगाने होंगे ताकि हम बरसात के पानी को रीचार्ज कर भूमिगत जल स्तर को ऊपर लाने में सहयोग कर सके। उन्होंने कहा कि धरा का संतुलन बनाने के लिए हमें वन क्षेत्र बढ़ाना होगा। लगातार पेड़ों की कटाई हो रही है लेकिन नए पेड़ लगाने की और किसी का ध्यान नही हैं। गांव के सरपंच पुष्पिन्द्र सिंह बिटू ने वायदा किया कि वह गांव के चारो ओर पानी को रीचार्ज करने के बोर लगवाएंगे व पंचायती भूमि में अधिक से अधिक पौधे लगाएंगे। उन्होंने समिति के प्रयास की सराहना की व कहा कि इस प्रकार की समिति हर गांव में बननी चाहिए। इस अवसर पर समिति के प्रधान गुरजन्ट सिंह रंधावा, उप प्रधान निर्मल सिंह एडवोकेट, सचिव अमित, कोषाध्यक्ष सिमरन गिल उपस्थित थे। सभी सदस्यों ने शपथ ली की वह इस बरसात के मौसम में अधिक से अधिक पेड़ लगा कर एक रिकार्ड कायम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed