फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   फिर बढ़ा पारा, 42 से पहुंचा 44 डिग्री सेल्सियस, गर्मी से नहीं मिल रही लोगों को राहत, लोग परेशान

फिर बढ़ा पारा, 42 से पहुंचा 44 डिग्री सेल्सियस, गर्मी से नहीं मिल रही लोगों को राहत, लोग परेशान

Sun, 30 Jun 2019 11:16 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
फिर बढ़ा पारा, 42 से पहुंचा 44 डिग्री सेल्सियस, गर्मी से नहीं मिल रही लोगों को राहत, लोग परेशान
कैथल। अधिकतम तापमान में दो डिग्री तक बढ़ोत्तरी होने से पारा फिर बढ़ गया है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान काफी अधिक है। शनिवार को अधिकतम तापमान 42 व न्यूनतम तापमान 29 था, लेकिन रविवार यह 44 व 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिससे बढ़ रही गर्मी से लोग बेहाल हो गए हैं और उन्हें काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार 4 जुलाई तक मौसम ऐसा ही रहेगा और गर्म हवाएं लू बनकर परेशान करती रहेंगी। मौसम विभाग के अनुसार 5 जून को हलके बादल छा सकते हैं। जो 6 जुलाई तक गरज कर बारिश में बदल सकते हैं।
विज्ञापन

वहीं चिकित्सकों के अनुसार चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी से अधिक बचाव के लिए दोपहर के समय घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। यदि किसी काम से बाहर जाना है तो शाम के समय ही घर से बाहर निकलें। गर्मी में पसीना भी आम दिनों के मुकाबले ज्यादा निकलता है इससे भी शरीर में पानी की कमी होने लगती है। गर्मी में सफेद व हल्के रंगे के ढीले-ढाले वस्त्र पहनें। धूप में सिर ढककर निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed