फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   जिले की 25 महिलाओं व युवतियों को किया गया उत्कृष्ट क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित

जिले की 25 महिलाओं व युवतियों को किया गया उत्कृष्ट क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित

Sun, 30 Jun 2019 11:16 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
जिले की 25 महिलाओं व युवतियों को किया गया उत्कृष्ट क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित
कैथल। महिला सशक्तिकरण पर ‘आओ मिलकर नारी को शसक्त करें’ विषय पर डॉ. मान वेलनेस क्लीनिक की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कैथल की उन 25 महिलाओं एवं युवतियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने प्रशासनिक, शिक्षा, खेल, चिकित्सा के क्षेत्र में अपने बलबूते पर मुकाम हासिल किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि डीसी डॉ. प्रियंका सोनी ने भाग लिया। वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर मंसूरी इंटरनेशन स्कूल की प्रिंसिपल शकुंतला वशिष्ट, एडमिशन डायरेक्टर लतिका चौधरी भी विशेष रुप से कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्नेह लता मान पत्नी डॉ. आर.पी. मान ने की और अतिथियों का स्वागत किया। मंसूरी स्कूल से 18 बच्चे एवं 6 टीचर भी पहुंचे, जिन्होंने सितार वादन एवं फॉक डांस कर अपनी प्रस्तुति दी। वहीं शैमरॉक पब्लिक स्कूल व लव डांस अकादमी के बच्चों की प्रस्तुति ने भी खूब रंग जमाया। डीसी डा. प्रियंका सोनी ने महिलाओं को सम्मानित करने के बाद कहा कि महिला सशक्तिकरण का यह कार्यक्रम अपने आप में अनूठा है। महिलाएं आज सशक्त हो रही हैं। लेकिन इसकी शुरुआत खुद से करने की जरूरत है। जब आप खुद मजबूत होंगी तो परिवार, समाज व देश अपने आप मजबूत हो जाएगा। प्रत्येक महिला अपने आप में सुपर वूमेन है। चाहे वह बड़े ओहदे पर है या फिर अपने घर में 24 घंटे काम करके परिवार का भरण-पोषण कर रही है। मंसूरी इंटरनेशन स्कूल की प्रिंसिपल शकुंतला वशिष्ठ ने कहा कि उन्होंने कभी कैथल का नाम नहीं सूना था, लेकिन आज कैथल भी देखा और यहां के लोग भी। उन्हें एवं बच्चों को यहां आकर बहुत अच्छा लगा। उनके स्कूल में केवल लड़कियों को शिक्षा दी जाती है और उन्हें सशक्त बनाया जाता है। डा. आरपी मान ने आए हुए अतिथियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि हमें बेटियों को बेटों के समान दर्जा देना चाहिए। लेकिन कुछ लोग आज भी बेटों के बिना अपने परिवार को अधूरा मानते हैं। इसलिए सोच को बदलने के लिए ही उन्होंने इस कार्यक्रम का आयोजन किया है। डा. मान ने बताया कि कार्यक्रम के सफल आयोजन में एमआर एसोसिएशन कैथल, शैमरॉक स्कूल, लव डांस अकाडमी का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन

इन महिलाओं को किया गया सम्मानित:-कार्यक्रम के दौरान स्त्री एवं प्रस्तुति रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित सिंघानिया, उपसिविल सर्जन डॉ. नीलम कक्कड़, डॉ. सीमा जिंदल, डॉ. रविंद्रा सूद, डॉ. राजरानी गर्ग, महिला एस.एच.ओ. रेखा रानी, हैंडबॉल खिलाड़ी गुरमेल कौर धनौरी, बॉक्सर सपना यादव, रानी हुरिया पत्नी कैलाश भगत, सुधा गुप्ता पत्नी डॉ. डीपी गुप्ता, डीपीएस स्कूल की प्रिंसिपल जसप्रीत मित्तल, शॅमरोक स्कूल की प्रिंसिपल नीलम मौदगिल, सांघन स्कूल की प्रिंसिपल शीला नैन, 10वीं कक्षा की परीक्षा में हरियाणा में टॉप करने वाली ईशा देवी, नेशनल चैस प्लेयर प्रियंका, समाज सेविका जगमति मलिक एवं महिला शक्तिकरण समिति की सदस्यों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed