फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   महिला आईटीआई में दाखिले के लिए उमड़ी भीड़

महिला आईटीआई में दाखिले के लिए उमड़ी भीड़

Sat, 29 Jun 2019 10:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
महिला आईटीआई में दाखिले के लिए उमड़ी भीड़
कैथल। महिला आईटीआई में दाखिले के लिए छात्राओं की भीड़ उमड़ रही है। कई रोजगार परक कोर्स होने के चलते यहां दसवीं व बारहवीं पास करने के बाद छात्राएं दाखिले के लिए आ रही हैं। दाखिला प्रक्रिया शुरू होने के बाद से ही यहां आवेदन फार्म जमा करवाने के लिए छात्राएं आ रही हैं।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार 27 जून से लेकर अब तक राजकीय आईटीआई महिला में ऑनलाइन आवेदन करवाने वाली छात्राओं ने अब तक 320 सीटों के लिए काफी संख्या में फार्म जमा करवा दिए हैं। यहां आठ कोर्सों की 16 यूनिट हैं। जिसमें कई रोजगार परक कोर्स शामिल हैं। पिछले साल ही 100 से अधिक छात्राओं को विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार के अवसर मिले हैं।
विज्ञापन

कैथल की महिला आईटीआई में छात्राओं को दिए जा रहे आधुनिक ढंग से प्रशिक्षण, रोजगार के अवसर, अव्वल परीक्षा परिणाम की बदौलत वर्ष 2019 में सरकार व कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग द्वारा संस्थान को मॉडल आईटीआई घोषित किया गया है। संस्थान में आनलाइन आवेदन करने को लेकर आ रही छात्राओं के लिए 10 हेल्प डेस्क स्थापित किए जाने के साथ-साथ पूछताछ केंद्र भी बनाया गया है। इच्छुक छात्राएं संस्थान में आकर निशुल्क आवेदन कर सकतीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रिंसिपल राजकुमार गांधी ने कहा कि राजकीय आईटीआई में सरकार व कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग द्वारा प्रशिक्षण का पूर्ण खर्च स्वयं वहन किया जाता है। किसी भी व्यवसाय में प्रयोग में लाए जाने वाले लाखों का सामान विद्यार्थियों को घर से नहीं लाना पड़ता बल्कि संस्थान द्वारा उन्हें नि:शुल्क मुहैया करवाया जाता है ताकि विद्यार्थी कोर्स विशेष में अपनी कुशलता को निखार सकें। दसवीं के बाद छात्राएं यहां आवेदन कर सकती हैं।

बोर्ड ने दी बारहवीं के समकक्ष कोर्सों को मान्यता
2019 में ही कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के बीच हुई समझौते के अनुसार हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने आईटीआई के दो वर्षीय कोर्स को 12वीं के समकक्ष मान्यता दी है। 10वीं के बाद दो वर्षीय कोर्स करने वाले विद्यार्थियों को 12वीं का मात्र अंग्रेजी या हिंदी विषय का पेपर देने के बाद उसे बोर्ड द्वारा 12वीं की डिग्री प्रदान की जाएगी।
यूं रहे दाखिला शेडयूल
ऑनलाइन फार्म करने की अवधि -12 जुलाई तक।
प्रथम मेरिट लिस्ट-17 जुलाई।
रिपोर्टिंग करने की अवधि -18 व 19 तथा 22 व 23 जुलाई ।
ट्रेड का नाम सीटों की संख्या
01 बेसिक कोस्मॉटोलाजी-48
02 कंप्यूटर आपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिसटेंट (कोपा)-48
03 डेस्कटाप पब्लिशिंग ऑपरेटर-48
04 ड्राफटसमैन सिविल-24
05 ड्रेस मेकिंग-40
06 इलेक्ट्रोनिक मेकेनिक - 24
07 फैशन डिजाइन टेक्नोलाजी - 40
08 एसएसए अंग्रेजी (स्टेनो अंग्रेजी) 48
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed