फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   किराने की दुकान में शराब का ठेका खुला तो महिलाओं ने बोतलें फेंकी बाहर

किराने की दुकान में शराब का ठेका खुला तो महिलाओं ने बोतलें फेंकी बाहर

Thu, 27 Jun 2019 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
किराने की दुकान में शराब का ठेका खुला तो महिलाओं ने बोतलें फेंकी बाहर
गुहला-चीका। किराने की दुकान में शराब का ठेका खोले जाने का विरोध करते हुए महिलाओं ने शराब की बोतलें बाहर फेंक दी। पुलिस का कहना है कि मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

चीका गांव की एक विधवा महिला ने अपनी एक दुकान किराए पर दे रखी है। जिस पर किराना का काम था व दुकान को लेकर किराएदार व दुकान मालिक दोनों के बीच एक केस कोर्ट में विचाराधीन है। दुकान मालिक महिला ने बताया कि आगामी 3 जुलाई को उनकी दुकान पर कोर्ट से फैसला आना था, लेकिन दुकान पर काबिज किराना व्यापारी ने सांठ-गांठ करके दुकान को असामाजिक तत्वों के हवाले कर दिया। जिन्होंने रातों-रात दुकान में ठेका खोल दिया। उन्होंने व उनके साथ आई महिलाओं ने दुकान में अवैध रूप से रखी गई शराब को बाहर फेंक दिया है। जब उन्हें इस बात की जानकारी मिली की दुकान में अवैध रूप से किसी ने शराब रख दी है तो 25 जून को वे चीका थाना में गए और इसकी जानकारी थाना में दी लेकिन उनकी शिकायत पर किसी भी तरह की कार्रवाई करने की बजाय उन्हें वापिस भेज दिया। मायूस होकर घर लौट आई लेकिन दुकान को हाथों से जाता देख रहा न गया व दुकान को खुद ही खाली कर डाला।
विज्ञापन

महिलाओं द्वारा एकाएक की गई इस कार्रवाई का हंगामा देख आस पास के दुकानदार व राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई, जिसे पुलिस द्वारा तितर-बितर किया गया। मौके पर पहुंचे एएसआई रमेश कुमार ने महिलाओं को आश्वस्त किया कि पुलिस यहां शांति बनाए रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, करियाणा व्यापारीसे संपर्क नहीं हो पाया।
थाना चीका प्रभारी केहर सिंह राणा ने कहा कि इस दुकान को लेकर कोर्ट में मामला विचाराधीन है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई है। कानून को हाथ में लेने का किसी को अधिकार नही है सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed