{"_id":"5c057e8cbdec2220567c8922","slug":"151543863948-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोहा
Updated Tue, 04 Dec 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों ने श्री विष्णु के दशावतार को मंच पर किया जीवंत
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोहा
फोटो नंबर-08
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सिल्वर ऑक इंटरनेशनल स्कूल रविवार को चौथा वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी दर्शकों का मन मोहा। स्कूल की संस्थापक संतोष चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
विद्यार्थियों ने श्री विष्णु दशावतार मतस्य, कुर्मा, वराह, नरसिंह, वामन, परशुराम, श्रीराम, श्री कृष्ण, कपिल मुनि व कल्कि अवतारों को बखूबी जीवंत कर दिखाया। बच्चों ने अपनी अपनी प्रस्तुतियों द्वारा दिखाया कि जब-जब धरती पर पाप बढ़ता है तब-तब भगवान किसी न किसी रूप में अवतार लेकर धरती का उद्धार कर धर्म की रक्षा करते हैं। प्रधानाचार्य भावना मित्तल ने बताया कि वर्तमान पीढ़ी अपनी संस्कृति को भूलती जा रही है। अपनी संस्कृति व सभ्यता की गरिमा को बनाए रखने के लिए बच्चों में जागरूकता पैदा करने के लिए ‘श्री विष्णु दशावतार’ जैसा थीम लिया गया। कार्यक्रम में प्रतिभागी बच्चों को संतोष चौधरी ने पारितोषिक देकर हौसला बढ़ाया। बेस्ट स्टूडेंट का खिताब कक्षा सातवीं के छात्र देवेंद्र ने जीता। सभी अध्यापकगण व अभिभावकों का आभार जताया।