{"_id":"5a9ae3524f1c1b355a8b4a7a","slug":"151520100178-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा का नया नारा खाऊंगा और खाने दूंगा, पैक करके ले जाने दूंगा - सुरजेवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा का नया नारा खाऊंगा और खाने दूंगा, पैक करके ले जाने दूंगा - सुरजेवाला
Updated Sat, 03 Mar 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि मोदी सरकार का नया नारा ‘खाऊंगा और खाने दूंगा, पैक करके ले जाने दूंगा’ आज सार्थक साबित हो रहा है। अपने आवास पर लोगों की समस्याएं सुनने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कैथल से विधायक सुरजेवाला ने कहा कि प्रधानमंत्री देश से भ्रष्टाचार को खत्म करने की बात करते हैं तो दूसरी तरफ भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है। मोदी राज में लगातार घोटाले हो रहे हैं और सरकार ने चुप्पी साध रखी है।
उन्होंने कहा कि 31 हजार करोड़ का घोटाला सामने है। मोदी सरकार इस पर खामोश है। जनधन गबन योजना अब तो ये 39 हजार करोड़ तक पहुंच गई है। भाजपा सरकार भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में नाकाम रही है। एक के बाद एक बैंक घोटाले सामने आने के बाद बैंक घोटाले की रकम बढ़कर 39 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। मोदी शासनकाल में बड़े उद्योगपतियों का देश छोड़कर भागने का सिलसिला जारी है। विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चोकसी की तरह जतिन मेहता भी देश छोड़कर भागने में कामयाब रहे हैं। जतिन की तीन कंपनियों ने बैंकों को 6712 करोड़ रुपये की बड़ी चपत लगाई। इसका भी तरीका वही है, जो नीरव मोदी का था। मोदी सरकार और महाराष्ट्र सरकार को साढ़े तीन साल से इसकी जानकारी थी, लेकिन जतिन मेहता पत्नी समेत विदेश भाग गए।
उन्होंने आगे कहा कि जतिन मेहता की कंपनी विनसम डायमंड एंड ज्वैलरी ग्रुप के मुखिया है। बैंकों में इनकी शिकायत होती रही है। 2015 में कंपनी का बैलेंस शीट दर्शाता है कि उनके खिलाफ सीबीआई और ईडी के नोटिस जारी हुए हैं।
विज्ञापन
मोदी सरकार ने आरोपी जतिन को 2 जून 2016 में भारतीय नागरिकता छोड़ने की अनुमति दे दी। उस समय गृह और विदेश मंत्रालय क्या कर रहे थे? जतिन अब सेंट किट्स के नागरिक हो गए हैं और उस देश के साथ भारत का प्रत्यर्पण संधि नहीं है। वह भारत में अपनी थोड़ी ही संपत्ति छोड़ गए हैं। जतिन मेहता को किसने बचाया, क्या जतिन की रिश्तेदारी किसी बड़े औद्योगिक घराने से है, जो पीएम के करीबी हैं।
हरियाणा में खट्टर सरकार के साढ़े चार साल के शासनकाल में किसानों की दशा दर-दर की ठोकरें खाने पर मजबूर होने की हो गई है। कांग्रेस के शासन में बासमती की धान की कीमत 6,000 रुपये प्रति क्विंटल से 6500 रुपये प्रति क्विंटल और 1121 व 1509 किस्म की धान की कीमत 5000 रुपये प्रति क्विंटल से 5500 रुपये प्रति क्विंटल रही लेकिन आज भाजपा सरकार के शासनकाल में किसान फसलों को कौड़ियों के भाव बेचने पर मजबूर हुआ। हरियाणा सरकार रोजगार देने की बजाए छीनने पर लगी हुई है। इस अवसर पर सुदीप सुरजेवाला, राजेश जागलान, रामनिवास मित्तल, अश्विनी शोरेवाला, बहादुर सैनी, धर्मवीर सैनी, बलबीर तंवर, पवन थरेजा, सुरेन्द्र रांझा आदि मौजूद रहे।
भाजपा का नया नारा ‘खाऊंगा और खाने दूंगा, पैक करके ले जाने दूंगा’ : सुरजेवाला
कहा- किसानों और युवाओं से विश्वासघात कर रही खट्टर सरकार
विधायक रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सुनी जन समस्याएं
फोटो संख्या-16