फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   समान विकास व भ्रष्टाचार पर जीरो टोलरेंस की नीति है हरियाणा सरकार की-बाजीगर

समान विकास व भ्रष्टाचार पर जीरो टोलरेंस की नीति है हरियाणा सरकार की-बाजीगर

Fri, 12 Jan 2018 12:02 AM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
समान विकास व भ्रष्टाचार पर जीरो टोलरेंस की नीति है हरियाणा सरकार की-बाजीगर

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला-चीका। विधायक कुलवंत बाजीगर ने कहा कि वर्तमान हरियाणा सरकार की नीति समान विकास व भ्रष्टाचार पर जीरो टोलरेंस की है। विधायक वीरवार को अगोंध से माजरी व थेह बुटाना से माजरी तक एक करोड़ 23 लाख रुपये की राशि से बनने वाली सड़कों के निर्माण कार्य का नारियल तोड़कर शुभारंभ किया। इसके बाद सिद्दू पैलेस अगोंध में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उक्त बातें कहीं। उन्होंने बताया कि इन सड़कों को मार्केटिंग बोर्ड द्वारा बनाया जाएगा। थेह बुटाना से माजरी तक 1.87 किलो मीटर लिंक रोड बनाया जाएगा। इसके अतिरिक्त अगोंध से माजरी तक 1.56 किलोमीटर नई सड़क लिंकश रोड बनाया जाएगा। यह दोनों सड़क 20 फुट चौड़ी बनाई जाएंगी और यह कार्य 30 मार्च,18 तक पूरा कर लिया जाएगा।

इस अवसर पर विधायक का ग्रामीणों द्वारा सिरोपा पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। सूचना एवं जन संपर्क विभाग की भजन मंडली ने वर्तमान सरकार की विकासात्मक व जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में गीतों के माध्यम से लोगों को जानकारी दी। इस अवसर पर मार्केटिंग बोर्ड एसडीओ ओम प्रकाश, जे.ई. जगदीप सिंह, जगीर सिंह कम्बोज, नेत्रपाल शर्मा, जेपी सीड़ा, विशपाल राणा, सतबीर माजरी, राजपाल राणा,मेजर सिंह, शुभशेर सिंह, देवेन्द्र सिंह, महेन्द्र चीमा, दिनेश शर्मा, गोपी, बूटा, अजैब सिंह, निर्मल, अमरेन्द्र खारा, प्रीतम, लाडी, नसीब, ठेकेदार मुकेश, महावीर शर्मा, जसमेर, कीर्तन सिंह,ज्ञानी सुरजीत सिंह, राकेश, जितेन्द्र, हरदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



समान विकास व भ्रष्टाचार पर जीरो टोलरेंस की नीति है सरकार की : बाजीगर
अगौंध से माजरी तक बनने वाले 1 करोड़ 23 लाख रुपये के सडक़ मार्ग के कार्य का शिलान्यास किया
फोटो नंबर-33
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed