{"_id":"5a53b91b4f1c1b44198b58b8","slug":"151515436315-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल भरो आंदोलन को लेकर बैठक का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल भरो आंदोलन को लेकर बैठक का आयोजन
Updated Tue, 09 Jan 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेल भरो आंदोलन को लेकर बैठक का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। 30 जनवरी को जेल भरो आन्दोलन की तैयारियों के लिए19 जनवरी को पटवार भवन कैथल में होने वाली जिला स्तरीय कन्वेंशन में खंड के सभी विभागों के कच्चे व पक्के कर्मचारी भाग लेंगे। यह निर्णय सर्व कर्मचारी संघ की खंड कमेटी की बैठक में लिया गया। जिसकी अध्यक्षता कैशियर राममेहर शर्मा व संचालन सचिव अजित सिंह ने किया। सुरेश उचाना ने बताया कि सर्वकर्मचारी संघ हरियाणा समेत 10 केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त आह्वान पर केन्द्र व राज्य सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ 31 जनवरी को जेल भरो आंदोलन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जेल भरो आन्दोलन मुख्य मांगें सभी अनुबंधित, एनएचएम, फ्रैंचाइजी, ऑउटसोर्सिंग, ठेकाप्रथा या किसी भी रूप में लगे हुए कच्चे कर्मचारियों को नियमित करवाने व सुप्रीम कोर्ट द्वारा 26 अक्तूबर को सुनाए गए फैंसले के अनुसार सभी को समान काम समान वेतन दिलाने के लिए किया जा रहा है। इसके अलावा नई पैंशन नीति को रद्द करके वर्ष 2004 से पूर्व की पुरानी पैंशन नीति को दुबारा लागू करवाने, 7वें वेतन आयोग से वंचित रहे सभी कर्मचारियों को लाभ दिलाने, पंजाब के समान वेतनमान लागू करवाने तथा ट्रेड यूनियन अधिकारों का दमन पर रोक लगवाने मांगों को जोरशोर से उठाया जाएगा। इस अवसर पर खंड सचिव अजित सिंह, प्रांतीय सचिव सुरेश उचाना, जिला संगठन सचिव मा.रामपाल, राममेहर, तरसेम सिंह,
रमेश कौलेखां, शशिकांत, विजय शर्मा, फूलसिंह, ईश्वर शर्मा, राजकुमार आदि भी शामिल रहे।