फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   सांसद राजकुमार सैनी के खिलाफ केस दर्ज करवाने व संदीप भारती को रिहा करने की मांग को लेकर जाट समाज के युवाओं ने किया प्रदर्शन

सांसद राजकुमार सैनी के खिलाफ केस दर्ज करवाने व संदीप भारती को रिहा करने की मांग को लेकर जाट समाज के युवाओं ने किया प्रदर्शन

Tue, 26 Sep 2017 12:15 AM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
सांसद राजकुमार सैनी के खिलाफ केस दर्ज करवाने व संदीप भारती को रिहा करने की मांग को लेकर जाट समाज के युवाओं ने किया प्रदर्शन
जाट समाज के युवाओं ने किया प्रदर्शन, डीसी को ज्ञापन देने की मांग पर अड़े रहे युवा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सांसद राजकुमार सैनी पर मुकदमा दर्ज करने व जाट युवा नेता संदीप भारती की रिहाई की मांग को लेकर जाट समाज के सैकड़ों युवा सड़क पर उतरे और प्रदर्शन किया। सोमवार सुबह सबसे पहले जाट समाज के युवा व अन्य लोग हनुमान वाटिका में एकत्रित हुए जहां से वे सरकार व राजकुमार सैनी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। वहां वे डीसी को ज्ञापन देने की मांग पर अड़े रहे। लोगों ने संदीप भारती को रिहा करने या सांसद राजकुमार सैनी पर केस दर्ज करने की मांग की। प्रदर्शन में शामिल जाट समाज के युवाओं में प्रवीन ढुल सेरहदा, नवदीप कुकरकंडा, गुरदीप ढांडा, विक्की करोड़ा, लाभ सिंह, सुरेंद्र ढुल, प्रदीप, बिजेंद्र, कर्णसिंह, अनिल, महीपाल, मंदीप, विक्रम, संदीप व सूबे सिंह ने कहा कि गांव सेरहदा प्रकरण में जो केस संदीप भारती पर दर्ज हुआ है, वही केस सांसद राजकुमार सैनी पर भी बनता है। उन्होंने मांग की कि या तो संदीप को रिहा किया जाए या फिर सांसद को भी गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने कहा कि गांव सेरहदा के राजेश कश्यप द्वारा समाज के खिलाफ गलत बयानबाजी करके गांव का माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने अपील की कि मांगों पर विचार कर जल्द समाधान किया जाए।
जाट युवा प्रवीन ढुल सेरहदा ने कहा कि राजेश कश्यप द्वारा समाज के विरोध में बयान देने के बावजूद गांव में पंचायत कर भाईचारा बनाए रखने पर सहमति भी हुई थी। सांसद एक बार किसी कार्यक्रम को लेकर उनके निवास स्थान पर भी आये थे, लेकिन सांसद ने समाज का समर्थन पाने के बाद भी उनके साथ धोखा किया। उन्होंने कहा कि यदि सांसद सच्चे हैं तो व समाज के साथ मामले पर खुला डिबेट करें। उन्होंने बताया कि उनके बुजुर्गों ने उन्हें शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर ज्ञापन देने की सलाह दी थी। उसी के अनुसार वे जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपने पहुंचे हैं।
विज्ञापन


एसडीएम व तहसीलदार को लौटाया, डीसी ने लिया ज्ञापन : लघु सचिवालय में जाट समाज के लोग प्रदर्शन के दौरान करीब 30 मिनट तक डीसी को ज्ञापन देने की मांग पर अड़े रहे। सबसे पहले ज्ञापन लेने के लिए नायब तहसीलदार सतप्रकाश व उसके बाद एसडीएम कमलप्रीत कौर पहुंची। लेकिन प्रदर्शनकारी केवल डीसी को ही ज्ञापन देने की मांग पर अड़े रहे। परिणामस्वरूप करीब 30 मिनट के बाद डीसी सुनीता वर्मा को ज्ञापन लेने के लिए आना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


संदीप भारती को मिली जमानत : उधर, संदीप भारती के वकील नवनीत ढुल ने बताया कि भड़काऊ भाषण मामले में संदीप भारती को न्यायालय से सोमवार को जमानत मिल गई है।


सांसद राजकुमार सैनी के खिलाफ केस दर्ज करवाने व संदीप भारती को रिहा करने की कर रहे थे मांग
एसडीएम व तहसीलदार को वापस लौटाया, आखिरकार डीसी को आना पड़ा ज्ञापन लेने के लिए

फोटो नंबर-6 से 8
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed