फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   तीसरी आंख की जद में होगा जिले का नागरिक अस्पताल

तीसरी आंख की जद में होगा जिले का नागरिक अस्पताल

Tue, 26 Sep 2017 12:08 AM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
तीसरी आंख की जद में होगा जिले का नागरिक अस्पताल
तीसरी आंख की जद में होगा नागरिक अस्पताल
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जिला नागरिक अस्पताल में अब पूरे परिसर को तीसरी आंख की नजर से सुरक्षित रखा जाएगा। यहां पूरे अस्पताल परिसर में 96 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। ताकि अस्पताल में अप्रिय वारदातों की स्थिति पर नजर रखी जा सके। अक्सर चिकित्सकों द्वारा या फिर मरीजों द्वारा दुर्व्यवहार की शिकायतें की जाती रही हैं। साथ ही कर्मचारियों व अधिकारियों के ड्यूटी से नदारद रहने की शिकायतों से भी सीसीटीवी कैमरों की सहायता से निपटने में मदद मिल सकेगी।
जिला अस्पताल में अक्सर मरीजों व उनके तीमारदारों पर चिकित्सकों व स्टाफ सदस्यों से दुर्व्यवहार सहित चिकित्सकों द्वारा मरीजों से दुर्व्यवहार की शिकायतें मिलती रहती हैं। साथ ही कई कर्मचारी अपनी सीट पर बैठने की बजाए इधर-उधर घूमते रहते हैं। जिस कारण कई बार मरीजों को भी परेशानी होती है। वहीं चिकित्सक भी कई मरीजों के व्यवहार से कई बार परेशान हो जाते हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के निदेशालय स्तर पर हुए फैसले के बाद जिला अस्पताल में एसएमओ कार्यालय से लेकर अस्पताल के सभी वार्डों, गैलरी एवं रजिस्ट्रेशन काउंटर सहित तमाम उन जगहों पर कैमरे लगाए जा रहे हैं। जहां मरीज इलाज के लिए आते हैं। पूरे परिसर में 96 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल इंचार्ज के कमरे से रखी जाएगी नजर : जिला अस्पताल इंचार्ज के कमरे में 6 बड़ी स्क्रीन लगाई जा रही हैं। जिनके माध्यम से पूरे अस्पताल परिसर पर नजर रखी जाएगी। यहां अस्पताल इंचार्ज डॉ. ओमप्रकाश द्वारा पूरे परिसर की निगरानी की जाएगी। डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि अभी विभागीय आदेशानुसार पूरे अस्पताल परिसर में कैमरे लगाए जा रहे हैं। शीघ्र ही कैमरे लगाए जाने का कार्य पूरा हो जाएगा। इनका पूरा रिकॉर्ड रहेगा। अस्पताल इंचार्ज इन कैमरों के माध्यम से नजर रख सकेंगे। साथ ही सुधार के लिए भी कई तरह के कार्य करने में मदद मिलेगी।
96 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की प्रक्रिया चालू

फोटो संख्या-10, 11 व 12
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed