{"_id":"59c163284f1c1b29688b56e2","slug":"151505846056-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों को बताई कानून की बारीकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों को बताई कानून की बारीकियां
Updated Wed, 20 Sep 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
विद्यार्थियों को बताई कानून की बारीकियां
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। डॉ. भीम राव अंबेडकर राजकीय कॉलेज में कानूनी प्रकोष्ठ द्वारा मंगलवार को कानूनी सहायता एवं जागरूकता शिविर आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डॉ. अशोक कुमार ने मुख्यातिथि रूप में शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल बेदी ने किया। उन्होंने मुख्यातिथि का स्वागत भी किया।
मुख्यातिथि ने विद्यार्थियों को कानूनी सहायता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए कहा कि वाहन चलाते हुए कभी भी मोबाइल का प्रयोग न करें। वर्तमान में मोबाइल द्वारा सेल्फी लेने का चलन बहुत ज्यादा बढ़ा है। जिस कारण प्रतिदिन दुर्घटनाएं बढ़ रही है। डा. अशोक ने बताया कि न्याय सब के लिए है चाहे वह अमीर, गरीब, ग्रामीण, शहरी कोई भी हो। सभी के लिए न्याय की व्यवस्था सरकार द्वारा की गई है। कानूनी प्रकोष्ठ के संयोजक प्रो गोपाल कृष्ण ने कहा कि विद्यार्थी केवल मात्र जानकारी के द्वारा अपने आप को सुरक्षित कर सकते हैं। उन्होंने उदाहरण सहित बताया कि सोशल मीडिया का सही उपयोग कर अनेक बार लड़कियां अपने आप को बचा सकती है। इस अवसर पर जिला विधि सेवा प्राधिकरण के सदस्य एडवोकेट अरविंद खुरानिया ने पावर प्वाइंट प्रस्तुतिकरण द्वारा युवाओं को नशे के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर ट्रैफिक के सहायक इंस्पेक्टर सुरेंद्र, डॉ. नमिता ढाका, अनिल ललित, सुभाष शर्मा, राजकला, विरेंद्र खटकड़, पूनम, मेहर सिंह, राजेंद्र अरोडा, जसपाल मलिक, सुशील कुमार, भारत छाबडा, अभिषेक गोयल, मदन लाल, विक्रम, मनोज कुमार, प्रदीप पौरिया, मनुज्योति, सीमा पांडे, अभिषेक गोयल, रेणु गुप्ता, कृतिका, नवीन वर्मा, गोपालकृष्ण, रीमा संधु, रीना संधु, राधा सिंह, मौजूद रही।