फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   15 additional buses will run for the examinees, the cameras will be monitored

परीक्षार्थियों के लिए चलेंगी 15 अतिरिक्त बसें, कैमरे से होगी निगरानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
15 additional buses will run for the examinees, the cameras will be monitored
एचएसएससी की ओर से सात और आठ अगस्त को आयोजित होने वाली सिपाही पद की लिखित परीक्षा लेकर रोडवेज विभाग ने व्यवस्था दुरुस्त रखने को कमर कस ली है। परीक्षा देने आने वाले परीक्षार्थियों के लिए जिले से अलग-अलग रूटों पर 15 बसें अतिरिक्त चलाने व भीड़ पर निगरानी रखने के लिए बस स्टैंड के मुख्य द्वारों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

आगामी 7 व 8 अगस्त को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित पुरुष कांस्टेबल परीक्षा में जिले में 35 केंद्रों में 10 हजार 300 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा देंगे। परीक्षा में दूर-दराज के क्षेत्र से परीक्षार्थी जिले में पहुंचेंगे। इनकी सुविधा के लिए रोडवेज की ओर बसों के अतिरिक्त फेरे बढ़ाए जाएंगे। बसें दो दिन सुबह छह बजे से लेकर देर शाम तक यात्रियों की जरूरत अनुसार रूटों पर रवाना होंगी। इसके लिए अधिकारियों की ओर से कर्मचारियों को आदेश जारी किए गए है। परीक्षा को लेकर प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

सुबह छह बजे से लेकर देर शाम तक अतिरिक्त बसों को होगा संचालन-परीक्षा के दो दिन अतिरिक्त 15 बसें चलाई जाएंगी। जो सुबह छह बजे से देर शाम तक यात्रियों की जरूरत अनुसार अलग-अलग रूटों पर आवागमन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed