{"_id":"614b9bed8ebc3e0bc579597e","slug":"15-46-crore-approved-development-will-get-speed-kaithal-news-knl841107114","type":"story","status":"publish","title_hn":"15.46 करोड़ मंजूर, विकास को मिलेगी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15.46 करोड़ मंजूर, विकास को मिलेगी रफ्तार
विज्ञापन
शहरों व गांवों में विकास कार्यों के लिए 15.46 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं। ये विकास कार्य विभिन्न शहरी स्थानीय निकायों के माध्यम से करवाएं जाएंगे। डेवलपमेंट प्लान की बैठक में विकास कार्यों के लिए फंड आवंटित किया गया है। यह फंड शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल व्यवस्था और सड़कों के विकास पर खर्च किया जाएगा। कैथल जिले की डेवलपमेंट प्लान की बैठक पंचकूला के रेड बिश्प टूरिस्ट कांप्लेक्स में संपन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने की। जबकि विधायक लीला राम, विधायक ईश्वर सिंह सहित पर्यटन निगम के चेयरमैन रणधीर व डीसी प्रदीप दहिया, एसडीएम संजय कुमार, नवीन कुमार, वीरेंद्र ढुल, नगराधीश अमित कुमार, डीएमसी कुलधीर सिंह, डीडीपीओ जसविंद्र सिंह, पंचायत विभाग के कार्यकारी अभियंता केके बटला, जिला प्लानिंग अधिकारी बिजेंद्र कुमार मौजूद रहे।
दरअसल, किसान आंदोलन के चलते भाजपा नेताओं के विरोध की घोषणा के कारण परिवहन मंत्री की अध्यक्षता में जिले में कई बार जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक भी स्थगित हो चुकी है। अब डेवलपमेंट-प्लान के तहत होने वाली इस बैठक को भी जिला प्रशासन कैथल ने स्थगित कर पंचकूला में करवाने का फैसला लिया।
विज्ञापन
बैठक में जिला विकास एवं निगरानी समिति के चेयरमैन परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि जिले के विकास कार्यों को लेकर 15 करोड़ 46 लाख रुपये सरकार की तरफ से मंजूर किए गए हैं। निश्चित तौर पर इस फंड से कैथल जिले के विकास कार्यों को और रफ्तार मिलेगी। जिसमें सामान्य कार्य के लिए 9 करोड़ 26 लाख व एससी-एसपी के कार्यों के लिए 6 करोड़ 19 लाख रुपये की धनराशि 2021-22 के लिए मंजूर हुए विकास कार्यों पर खर्च की जाएगी। शिक्षा, स्वास्थ्य व सडक़ों के विकास कार्यों में फंड का इस्तेमाल किया जाएगा।
---
इन इलाकों के लिए फंड हुआ निर्धारित
डीसी प्रदीप दहिया ने सांघन गांव में पेयजल की समस्या के हल के लिए कार्य करवाने की मंजूरी ली। 2021-22 के लिए खंड अनुसार ग्रामीण क्षेत्र के अंतर्गत ढांड को 1 करोड़ 17 लाख रुपये, गुहला को 1 करोड़ 39 लाख रुपये, कैथल को 2 करोड़ 38 लाख रुपये, कलायत को 1 करोड़ 35 लाख रुपये, पूंडरी को 1 करोड़ 54 लाख रुपये, राजौंद को 1 करोड़ एक लाख 53 हजार रुपये, सीवन को 90 लाख रुपये विकास कार्यों के लिए आवंटित किए गए हैं। जबकि शहरी क्षेत्र के अंतर्गत नगर पालिका चीका को 46 लाख 96 हजार रुपये, नगर परिषद कैथल को 1 करोड़ 74 लाख रुपये, नगर पालिका कलायत को 22 लाख 49 हजार रुपये, पूंडरी को 22 लाख 75 हजार रुपये, राजौंद को 21 लाख रुपये सीवन को 28 लाख 79 हजार रुपये आवंटित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि गलियों के निर्माण में 30 प्रतिशत तथा 70 प्रतिशत प्राथमिकताओं के आधार पर खर्च किए जाएंगे।