फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   15.23 crore sanctioned for rehabilitation of Jakhauli Distributary

जाखौली डिस्ट्रब्यूट्री का पुनर्वास मंजूर, खर्च होंगे 15.23 करोड़ रुपये- राज्यमंत्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
15.23 crore sanctioned for rehabilitation of Jakhauli Distributary
कैथल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जाखौली डिस्ट्रीब्यूट्री के पुनर्वास के लिए 15.23 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है। ये जानकारी महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा ने दी। उन्होंने बताया कि इस परियोजना से नौ गांवों में साढ़े 14 हजार एकड़ जमीन की सिंचाई और गांव की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था मजबूत होगी।
विज्ञापन

उन्होंने रविवार को राजेंद्रा सेठ कॉलोनी स्थित आवास पर जाखौली से आए ग्रामीणों से मुलाकात भी की। ग्रामीणों ने बताया कि इस डिस्ट्रीब्यूट्री के दायरे में आने वाले गांवों को लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। गांवों में पीने के पानी से लेकर खेतों में सिंचाई के पानी के लिए जिस जाखौली डिस्ट्रीब्यूट्री पर वह आश्रित हैं, उसकी हालत खराब है। जगह-जगह से क्षतिग्रस्त, जर्जर पुलिया और जर्जर गउ घाट के कारण पानी का रिसाव होने के कारण टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा था। जिससे उन्हें परेशानी हो रही थी। ढांडा ने कहा कि वर्ष 1955-56 में इस डिस्ट्रीब्यूट्री का निर्माण हुआ था, जिसकी लाइनिंग वर्ष 1982 में हुई थी। इलाके की जरूरत के अनुसार डिस्ट्रब्यूट्री के तहत भाणा माइनर, कोटडा माइनर, किछाना माइनर, गुलियाणा माइनर, कमालपुर माइनर व सौंगरी माइनर के माध्यम से जलापूर्ति सुनिश्चित की जाती है। इस परियोजना के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 15.23 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है, जिसके तहत 19.19 किलोमीटर चैनल की लाइनिंग करवाई जाएगी। इस परियोजना के पूरा होने से जाखौली, माजरा नंद करण, सौंगल, भाणा, पाई, करोडा, बरसाना, हजवाना व हाबडी के लोगों को फायदा पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से ग्रामीण आंचल में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था में सुधार होगा, जिसका हजारों ग्रामीणों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed