फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   कांग्रेस अध्यक्ष अपनी ही पार्टी में नहीं बचा पा रहे हैं सम्मान-बेदी

कांग्रेस अध्यक्ष अपनी ही पार्टी में नहीं बचा पा रहे हैं सम्मान-बेदी

Sat, 03 Mar 2018 11:36 PM IST
Updated Sat, 03 Mar 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष अपनी ही पार्टी में नहीं बचा पा रहे हैं सम्मान-बेदी
कांग्रेस अध्यक्ष अपनी ही पार्टी में नहीं बचा पा रहे हैं सम्मान : बेदी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। हरियाणा के सामाजिक न्याय मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर अपनी पार्टी में अपना ही सम्मान नहीं बचा पा रहे हैं। उनकी बैठकों में कांग्रेस के विधायक नहीं आते, एकमात्र सांसद कांग्रेस के हैं, वे भी नहीं आते। पूर्वोत्तर में आए चुनाव परिणाम को देखकर जो नेता संपर्क में हैं, वे भी देख लें कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कितनों की बोरी भरी है और वे उनकी भी कितनी बोरी भरवा देंगे। बेदी शनिवार को लोक निर्माण विभाग विश्रामगृह में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
राज्य मंत्री ने कांग्रेस पार्टी के नेता भूपेंद्र सिंह, प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर और रणदीप सुरजेवाला पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिन लोगों को जनता सिरे से नकार चुकी है, वही साइकिल रैली, रथ यात्रा और परिवर्तन रैली के माध्यम से जनता को भुनाने का कार्य कर रहे हैं। लेकिन जनता इनकी नब्ज को अच्छी तरह से जानती है। बेदी ने कहा कि एक ही पार्टी के नेताओं के जब अलग-अलग सुर होंगे तो वे जनता के दिल कैसे जीत पाएंगे। तंवर के पास कोई काम नहीं है। यात्राओं के बीच कैथल से स्थानीय नेता कहीं आने वाले समय में खच्चर न दौड़ाने लगें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूरे देश में भाजपा का परचम लहरा रहा है। देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जादू है। पूर्वोत्तर में भाजपा ने दो राज्यों में दमदार जीत हासिल की है। 2024 तक देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मनोहर लाल खट्टर सीएम रहेंगे। उन्होंने कहा कि देश-प्रदेश में भाजपा की नीतियों को जनता पसंद कर रही है। यही कारण है कि लगातार भाजपा जीत हासिल करती जा रही है। इस अवसर पर उनके साथ कई भाजपा नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्वोत्तर में भाजपा की जीत से स्पष्ट हुआ
देश का मूड-2014 तक सत्ता में रहेगी भाजपा
फोटो संख्या-21
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed