{"_id":"5a5a50ad4f1c1bf1408b4b47","slug":"141515868333-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पावन पर्वों पर आपसी एकता व भाईचारे की भावना का संकल्प लें-सुरजेवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पावन पर्वों पर आपसी एकता व भाईचारे की भावना का संकल्प लें-सुरजेवाला
Updated Sun, 14 Jan 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पावन पर्वों पर आपसी एकता व भाईचारे का संकल्प लें : सुरजेवाला
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। अखिल भारतीय कांग्रेस मीडिया प्रभारी व विधायक रणदीप सुरजेवाला ने सभी देश व प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं प्रेषित की। विधायक ने मकर संक्रान्ति पर्व की बधाई देते हुए कहा कि यह पावन पर्व पूरे भारत में किसी न किसी रूप में मनाया जाता है। मकर संक्रांति के पर्व का बहुत महत्व है, क्योंकि इसी दिन से सूर्य उत्तरायण होते हैं और रात की अपेक्षा दिन बड़ा होना शुरू होता है। सूर्य ऊर्जा और प्रकाश के पुंज हैं, क्योंकि भारतीय संस्कृति अंधकार से उजाले की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित करती है। विधायक ने कहा कि हमें इस तरह के त्योहारों से प्रेरणा लेते हुए आपसी भाईचारा व प्रेम भाव के बढ़ावे के साथ संकल्पबद्ध होना चाहिए। ताकि हम अपनी आने वाली पीढ़ियों के दिलों में इन ज्ञान रूपी पर्वों का महत्व दे सकें।