{"_id":"5a57adc34f1c1b36198b4690","slug":"141515695555-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरकेएसडी कॉलेज चुनाव-प्रचार जोरों पर..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरकेएसडी कॉलेज चुनाव-प्रचार जोरों पर..
Updated Fri, 12 Jan 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरकेएसडी कॉलेज चुनाव : दोनों पक्षों ने किया वोटरों से संपर्क
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। आरकेएसडी संस्थाओं की मातृ संस्था आरवीएस के चुनाव में दोनों ग्रुपों ने अब प्रचार में ताकत झोंक दी है। दोनों ही ग्रुपों से लोगों ने कैथल सहित गुहला-चीका व पिहोवा में जाकर संस्था के वोटर सदस्यों से संपर्क किया और अपने-अपने पक्ष में वोट की अपील की। सतीश बंसल ग्रुप की ओर से सतीश बंसल का कहना है कि 10 कॉलेजियम में जीत के बाद ग्रुप द्वारा शेष 11 कॉलेजियम में भी जोरदार विजय हासिल की जाएगी। वहीं सुभाष मित्तल ग्रुप की ओर से धर्मप्रकाश मित्तल का कहना है कि नतीजे चौंकाने वाले होंगे।
11 कॉलेजियम में भी हासिल करेंगे जीत : सतीश बंसल
सतीश बंसल एडवोकेट साकेत मंगल, नवनीत गोयल, सुशील बंसल, रामनिवास जैन, मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन कृष्ण बंसल के साथ वीरवार को पिहोवा पहुंचे। जहां उन्होंने पिहोवा में रह रहे संस्था के वोटर सदस्यों से संपर्क किया और 14 जनवरी को होने वाले चुनाव के लिए उनके ग्रुप सदस्यों को वोट की अपील की। सतीश बंसल ने कहा कि चुनाव में लोग संस्था के विकास के लिए वोट करेंगे। पूर्व में उनके साथियों सहित उनकी ओर से पूरा प्रयास किया गया कि आरकेएसडी संस्थाओं में विद्यार्थियों को हटकर शिक्षा मिले। अकादमिक माहौल में और विकास हो। बच्चे अच्छी उपलब्धि हासिल करें। शिक्षा की गुणवत्ता पर जोर दिया गया। इसलिए इस बार भी पूरा जनसमर्थन मिल रहा है। 10 कॉलेजियम सदस्यों के बिना विरोध के चुने जाने के बाद 11 कॉलेजियम में भी विजय हासिल करेंगे। इसके बाद उन्होंने चीका में भी संस्था से जुड़े लोगों से मुलाकात की और वोट की अपील की।
चौंकाने वाले होंगे नतीजे : धर्मप्रकाश मित्तल
सुभाष मित्तल ग्रुप की ओर से धर्मप्रकाश मित्तल ने कहा कि इस चुनाव के नतीजे चौंकाने वाले रहेंगे। लोगों का समर्थन सुभाष मित्तल ग्रुप के उम्मीदवारों को मिल रहा है। वीरवार को कैथल शहर में जींद रोड, मॉडल टाउन, नई अनाज मंडी, पुरानी अनाज मंडी में जनसंपर्क किया। सुभाष मित्तल की अगुवाई में विष्णु भगवान मित्तल, योगेश मित्तल, मुकेश निरवानी एडवोकेट मोहन लाल गुप्ता, शिव शंकर पाहवा सहित कई अन्य लोगों ने वोट के लिए अपील की। धर्मप्रकाश मित्तल ने कहा कि उनके ग्रुप के सभी 11 कॉलेजियम उम्मीदवार विजय हासिल करेंगे। वहीं उम्मीदवार अल्पना मित्तल ने कहा कि उनका प्रयास यही है कि संस्था के विकास के लिए कुछ योगदान दिया जाए। चूंकि पूर्व में उनके परिवार सहित संस्था के अन्य लोगों ने विकास में अहम योगदान दिया है। इसलिए उनका भी प्रयास रहेगा कि संस्था के विकास के लिए कोई ना कोई अहम योगदान दिया जाए। इसी विचार के साथ यह चुनाव लड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
- पिहोवा, चीका व कैथल में वोटर सदस्यों से अपने-अपने पक्ष में वोट की अपील
फोटो संख्या-29 और 30