फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   हरियाणा व पंजाब की टीमों में हुए रामोंचक मुकाबले

हरियाणा व पंजाब की टीमों में हुए रामोंचक मुकाबले

Tue, 09 Jan 2018 12:02 AM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा व पंजाब की टीमों में हुए रामोंचक मुकाबले

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जाट सूरजमल खेल स्टेडियम में बाबा हसनाथ खेल क्लब भैणी माजरा की ओर से सोमवार को राज्य स्तरीय मिनी ओपन सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें हरियाणा व पंजाब से आई 80 टीमों ने हिस्सा लिया। इस कबड्डी प्रतियोगिता में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक सुरेश गर्ग नौच मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे। जबकि जाट शिक्षण संस्थान के प्रधान रणबीर फौजी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। मुख्यातिथि सुरेश गर्ग ने रिबन काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी के कई रोमांचक मुकाबले हुए। जिसमें खिलाड़ियों में अपना दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 31 हजार, दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 21 हजार रुपये व प्रतियोगिता के दौरान बेस्ट कैचर रहने वाले को सोने की अंगूठी उपहार स्वरूप दी जाएगी।
विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिता में धमतान ने कैलरम, टीक बी ने फाफड़ो, किरमिच ने हरसौला, अमित धनौरी ने पाडला, नंदकरण माजरा ने चंदाना, सहराण ने शिमला, धनान ने इंद्राणा, काकौत ने तितरम, आट ने बड़सीकरी, बिंदर बलबेहड़ा ने हरिपुरा, समैण ने खरकपुरा, पाई ने एस्तरां खुर्द, हरजीत धमतान ने कंडेला, बलबेहड़ा ने नगूरा, शेरगढ़ ने बलबेहड़ा बी, दुब्बल ने बालू को पराजित किया। इस मौके पर क्लब के सदस्य विक्रम, मोटा, काला राम, भीरा राम, दिनेश, मनोज, नरेश, रमेश, विनोद सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



हरियाणा और पंजाब की टीमों में हुए रोमांचक मुकाबले
जाट खेल स्टेडियम में मिनी ओपन सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन
फोटो नंबर- 4, 5, 39
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed