फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   श्रीराम जन्म और ताड़का वध का किया मंचन

श्रीराम जन्म और ताड़का वध का किया मंचन

Sun, 24 Sep 2017 12:33 AM IST
Updated Sun, 24 Sep 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
श्रीराम जन्म और ताड़का वध का किया मंचन
श्रीराम का जन्म और ताड़का वध का किया मंचन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। चंदाना गेट स्थित श्री ग्यारह रुद्री मंदिर में श्री गणेश ड्रामाटिक क्लब की ओर से आयोजित रामलीला मंचन में शुक्रवार की रात को श्री राम जन्म और ताड़का वध के दृश्य दिखाया गया। मंचन के शुरुआत से पहले क्लब के सभी कलाकारों द्वारा प्रार्थना की गई। रामलीला के दूसरे दिन के मंचन में राजा दशरथ के घर भगवान श्री राम का होना व राक्षस ताड़का, सुबाहु व मारीच का वध किया जाता है। दृश्य में सबसे पहले राजा दशरथ पुत्रों की प्राप्ति के लिए ऋषि विशिष्ट और विश्वामित्र के पास जाना और इसके बाद यज्ञ के आयोजन के बाद उन्हें चार पुत्र राम, लक्ष्मण, भरत व शत्रुघ्र का जन्म होता है। इसके बाद कुछ समय के बाद ऋषि विश्वामित्र राजा दशरथ के पास आते है और उनसे शास्त्र विद्या देने व राक्षसों का विनाश करने के लिए राम व लक्ष्मण को साथ ले जाते है। जिसके बाद राक्षसों द्वारा ऋषि विश्वामित्र के यज्ञ में खलल डालते है। जिसमें ताडक़ा, सुबाहु व मारीच यज्ञ में उत्पात मचाते है। जिस पर राम व लक्ष्मण ताडक़ा का वध कर देते है। जिसके बाद सुबाहु व मारीच का भी भगवान श्री राम वध कर देते हैं। मंचन में विनोद सैनी ने श्रवण कुमार, सतीश गुप्ता ने दशरथ, हरीज असीजा ने वशिष्ट, चन्नी इने राम, लक्ष्मण ने सोनू, अजय सैनी ने अहिल्या का रोल अदा किया। इस मौके पर मंदिर प्रधान, विनोद मित्तल, क्लब प्रधान पुनीत चौधरी, निर्देशक धर्मबीर असीजा, रमेश चंद जांगड़ा, रिंकू, जगरूप सैनी, जयप्रकाश गुप्ता व गौरव सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed