{"_id":"59c011cb4f1c1bb6688b538b","slug":"141505759691-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" निबंध में राजबीर ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निबंध में राजबीर ने मारी बाजी
Updated Tue, 19 Sep 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
निबंध में राजबीर ने मारी बाजी
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के अवसर पर सोमवार को राजकीय कॉलेज में निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी एवं विचारधारा विषय पर अपने-अपने निबंध लिखे। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक डॉ अभिषेक गोयल ने कहा कि दीनदयाल भारतीय जनसंघ के नेता और भारतीय राजनीति एवं आर्थिक चिंतन को वैचारिक दिशा देने वाले पुरोधा रहे है।
प्रतियोगिता में जनसंचार एवं पत्रकारिता के छात्र राजबीर ने प्रथम, सोहन लाल ने द्वितीय स्थान और बीसीए के छात्र राकेश जैन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रो वीरेंदर खटकड़, प्रो सुभाष, प्रो मनोज, प्रो अमित पाहवा, प्रो कृतिका, प्रो इंदु गाबा, प्रो मनोज, प्रो हंसराज गर्ग, प्रो. जसपाल मालिक प्राध्यापक मौजूद रहे।
वहीं गांव बलवंती के राजकीय उच्च स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्याध्यापिका वीना सिंगला ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय मानवतावाद, दर्शन के प्रेरणास्रोत रहे। भारत की एकता और अखंडता की साधना करना प्रत्येक भारतवासी का कर्तव्य है। हिंदी प्राध्यापक दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन से संबधित प्रेरक, प्रसंग, विचार, उपलब्धियां व वक्तव्य पेश किए। इस मौके पर किताब सिंह, राजीव, सतीश, ओमप्रकाश, अनीता, महिपाल, विजय सहित अन्य मौजूद रहे।