फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   14 people from Kaithal deported from America

Kaithal News: अमेरिका से डिपोर्ट किए गए कैथल के 14 लोग

Mon, 27 Oct 2025 02:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 27 Oct 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
14 people from Kaithal deported from America
कैथल। अमेरिका सरकार की तरफ से कैथल के 14 लोगों को डिपोर्ट कर दिया गया। इन लोगों को रविवार सुबह कैथल पुलिस दिल्ली एयरपोर्ट से अपने वाहनों में लेकर आई। पुलिस प्रशासन को पहले ही लोगों की सूची भेज दी गई थी। इसके बाद शनिवार शाम को कैथल पुलिस दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची।
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन की ओर से पुलिस लाइन में इन लोगों के परिवार सहित अन्य आपराधिक रिकॉर्ड को लेकर जांच की गई। कैथल पहुंचे लोगों में तारागढ़ निवासी 42 वर्षीय नरेश कुमार को छोड़कर किसी का आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला। नरेश पर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज है। वह कोर्ट की एक तारीख पर भगोड़ा घोषित किया गया है। जानकारी के अनुसार रविवार देर रात इन लोगों को दिल्ली एयर पोर्ट पर उतारा गया था। पुलिस की तरफ से शनिवार रात व रविवार सुबह सभी लोगों के परिजनों को सूचना भेज दी गई थी। इसके बाद सुबह आठ बजे ही अमेरिका से डिपोर्ट हुए लोगों के परिजन पुलिस लाइन पहुंचना शुरू हो गए थे। पुलिस ने करीब एक बजे सभी लोगों से आपराधिक व अन्य रिकॉर्ड संबंधित जानकारी एकत्रित कर परिजनों को सौंप दिया। ये सभी युवा डंकी के रास्ते से अमेरिका गए थे। इनमें से लगभग लोग डेढ़ साल से अमेरिका में रह रहे थे। इन युवाओं को वीजा नियमों के उल्लंघन और अवैध प्रवास के कारण जेल में भी बंद किया हुआ था। विदित रहे कि कैथल से करीब एक हजार युवा अमेरिका में गए हुए हैं।
विज्ञापन




इन 14 लोगों को किया गया डिपोर्ट

तारागढ़ निवासी 42 वर्षीय नरेश कुमार, पीडल का 23 वर्षीय कर्ण शर्मा, अग्रसेन कॉलोनी नजदीक पालकी होटल कैथल निवासी 37 वर्षीय मुकेश, चिरंजीव कॉलोनी कैथल 21 वर्षीय रितिक शर्मा, 45 वर्षीय गांव जाडौला निवासी सुखबीर सिंह, 37 वर्षीय गांव हाबड़ी निवासी अमित कुमार, 22 वर्षीय अभिषेक कुमार गांव बुच्ची, 23 वर्षीय मोहित कुमार नाथवान पट्टी बरटा, 31 वर्षीय अशोक कुमार पबनावा निवासी, 27 वर्षीय आशीष, 20 वर्षीय दमनप्रीत, 29 वर्षीय प्रभात व 37 वर्षीय सतनाम सिंह को अमेरिका से डिपोर्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन-

पुलिस 14 लोगों को दिल्ली एयरपोर्ट से लेकर कैथल में पहुंची है। सभी लोगों को परिवारजन लेकर गए है। रविवार को पुलिस लाइन में उनका आपराधिक रिकॉर्ड जांचा गया। उन्होंने बताया कि रिकॉर्ड में सभी लोग अलग-अलग आयु वर्ग के हैं।

ललित डीएसपी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed