फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   14 New corona positive case on tuesday

डेंगू मलेरिया जागरूकता अभियान में कार्यरत सक्षम युवती, दो मेडिकल सामान सप्लायर सहित 14 मिले कोरोना संक्रमित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
14 New corona positive case on tuesday
जिले में मंगलवार को 14 कोरोना संक्रमित केस पाए गए। इनमें से चार पूंडरी, तीन कलायत व एक-एक केस गांव नौच, गैबी साहब कॉलोनी, महादेव कॉलोनी, चंदाना गेट, अशोका गार्डन कॉलोनी, गांव हरसौला व रामगढ़ पांडवा के रहने वाले हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची व उन्हें आइसोलेट करने के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भेज दिया। उनमें से प्रत्येक के संपर्क में आए करीब 15-15 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। डॉ. कुलदीप ने बताया कि गांव रामगढ़ में एक संत दिल्ली से आए थे। गांव में सेवाएं दे रहे एमपीएचडब्ल्यू में उन्हें सूचना दी कि बाबा को खांसी बुखार व जुकाम की शिकायत है। वायरस के लक्षणों के आधार पर बाबा को टेस्ट करवाने की सलाह दी गई पर उन्होंने पूरी तरह से मना कर दिया। लक्षणों के देखते हुए पुलिस की सहायता से संत को कैथल के सरकारी अस्पताल में टेस्ट के लिए भेजा गया जहां वे पॉजिटिव मिले। सभी मरीजों को आइसोलेशन में भेज दिया गया है। डॉ. कुलदीप ने बताया कि जहां मरीज मिले हैं उस क्षेत्र को पूरी तरह से सेनेटाइज किया जा रहा है।
विज्ञापन

कलायत में मिले चार कोरोना पॉजिटिव
कलायत में शुक्रवार को कुलवंत नगर में महिला दंत चिकित्सक कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी उसके माता पिता भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक के पीछे की कॉलोनी से एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया। वह व्यक्ति कैथल के पब्लिक सेक्टर संस्थान में कार्यरत है। चौथा पॉजिटिव गांव रामगढ़ में पाया गया।
विज्ञापन

पूंडरी में भी चार को हुआ संक्रमण
मंगलवार को पूंडरी में भी चार कोरोना संक्रमित केस पाए गए। इनमें से 70 वर्षीय महिला रविवार को अस्पताल में संक्रमित मिले अटेंडेंट की दादी है। वहीं कैथल के एक निजी अस्पताल में संक्रमित मिले युवक की 21 वर्षीय पत्नी भी संक्रमित पाई गई है। इनके अलावा क्षेत्र में दो 64 व 46 वर्षीय चावल व्यापारी भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जो अकसर व्यापार के सिलसिले में बाहर आते-जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जींद गया था दवाई लेने
गांव नौच में संक्रमित मिले 36 वर्षीय केस की हिस्ट्री जींद की है। जिसने जींद से दवाई लेने के बाद कैथल आकर कोरोना जांच करवाई और रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। गैबी साहब कॉलोनी में संक्रमित मिली 32 वर्षीय महिला सक्षम युवा कार्यक्रम के तहत मलेरिया डेंगू जागरूकता अभियान में डोर टू डोर कर्मचारी है। जिसे किसी संक्रमित के संपर्क में आने से कोरोना संक्रमण हुआ है। महादेव कॉलोनी में संक्रमित मिला 29 वर्षीय युवक शहर की एक फैक्ट्री में काम करता है, जहां वह किसी संक्रमित के संपर्क में आया है। चंदाना गेट पर संक्रमित पाया गया 33 वर्षीय युवक एक निजी बैंक में असंध में कर्मचारी है। वहीं से उसकी संक्रमण हिस्ट्री जुड़ी है।
फार्मेसी की दुकानों पर दवा पहुंचाता था संक्रमित
माता गेट पर संक्रमित मिला 28 वर्षीय युवक फार्मेसी की दुकानों पर दवा स्पलायर है, जिसे किसी संक्रमित के संपर्क में आने से संक्रमण हुआ है। वहीं अशोका गार्डन कॉलोनी में मिली 35 वर्षीय युवक मेडिकल लैब में सामान सपलाई करता है। जिसकी संक्रमण हिस्ट्री जुटाई जा रही है। हरसोला निवासी 26 वर्षीय युवक चेन्नई से आया था। वहीं से उसकी संक्रमण हिस्ट्री जुड़ी है।

सिविल सर्जन डॉ. जयभगवान ने बताया कि जिले में अब तक कुल 388 संक्रमित केस पाए गए हैं। इनमें से 269 की रिकवरी हो चुकी है। इस समय जिले में एक्टिव केस 117 हैं। मंगलवार को तीन केस रिकवर हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed