फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   विपक्षी पार्टियां अपने वजूद के लिए लड़ रही हैं-डा. सैनी

विपक्षी पार्टियां अपने वजूद के लिए लड़ रही हैं-डा. सैनी

Mon, 12 Nov 2018 11:47 PM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
विपक्षी पार्टियां अपने वजूद के लिए लड़ रही हैं-डा. सैनी
अपने वजूद के लिए लड़ रहीं हैं विपक्षी पार्टियां : डॉ. सैनी
विज्ञापन

- लाडवा के विधायक डा. पवन सैनी ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक
फोटो संख्या-6
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। लाडवा विधायक डॉ. पवन सैनी ने कहा कि प्रदेश में दोनों विपक्षी पार्टियां अपने वजूद के लिए लड़ाई लड़ रही हैं। हर कोई नेता अपने आपको बड़ा बता रहा है। गरीब अधिकार रैली करने वाली कांग्रेस को पिछले 60 साल में अभी तक गरीबों की याद नहीं आई। जब जनता से उनको सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया तो अब गरीबों की याद आने लगी है। लाडवा विधायक सोमवार को विश्राम गृह में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी और उनका समाधान भी किया।
विधायक ने कहा कि जनता भाजपा के कार्यकाल व पिछले सरकारों के कार्यकाल में अंतर देखे कोई ऐसा काम नहीं है जो पिछली सरकारों ने भाजपा से अच्छा किया हो। कांग्रेस व इनेलो ने सत्ता में रहते हुए गरीबों के हकों को लूट कर अपनी जेब भरने का काम किया है। कांग्रेस की सरकार में हिसार, कैथल, पिहोवा व अंबाला सीट पर कांग्रेस के चार मंत्रियों का कब्जा था। चार मंत्री सरकार में होते हुए भी हिसार-चंडीगढ़ मार्ग बनाने में नाकाम रहे। भाजपा सरकार ने हिसार-चंडीगढ़ मार्ग बनाकर लोगों को राहत देने का काम किया है। जिस सरकार के चार-चार मंत्री आवाज न उठा सके उनको जनता के हितों के बारे में बात करने का अधिकार नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के 48 साल के विकास पर वर्तमान सरकार का 48 माह का कार्यकाल अधिक भारी है। मौजूदा सरकार ने बिना किसी भेदभाव और क्षेत्रवाद के सबका साथ सबका विकास की भावना को बल देते हुए सभी 90 हलकों में समान रूप से विकास करवाया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा सबका साथ-सबका विकास तथा हरियाणा एक-हरियाणवी एक के मूल मंत्रों को चरितार्थ करते हुए सभी क्षेत्रों में समान विकास करवाया जा रहा है। सभी वर्गों के कल्याण हेतू योजनाएं लागू की गई हैं। गत 4 वर्ष के शासन काल के दौरान प्रदेश से परिवारवाद, जातिवाद तथा क्षेत्रवाद के भेदभाव को समाप्त करते हुए प्रदेश में एक समान विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। पिछली सरकार ने 18 शहीदों के परिजनों को नौकरी दी। चार साल में हमने 258 नौकरियां दी। आयुष्मान भारत में हरियाणा पहले स्थान पर है। 265 अस्पताल ऐसे हैं, जिनको रजिस्टर किया गया। इसमें 5 लाख स्वास्थ्य सेवा का लाभ मिलता है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अशोक गुज्जर, जिला महामंत्री संजय भारद्वाज, ज्योति सैनी, शैली मुंजाल, दीपक माथुर, सुनील सैनी, स्वयं सैनी पार्षद गोपाल सैनी, अनिल सैनी, सरपंच रामफल सैनी, सुरजीत सिंह, लीलू सैनी, रामनाथ, शशि सैनी, अशोक कुमार, अनिल कुमार, संदीप सीवन, पाला राम उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed