{"_id":"5be72703bdec22696e0e5752","slug":"131541875459-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठ महोत्सव को लेकर शहर में खरीददारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठ महोत्सव को लेकर शहर में खरीददारी शुरू
Updated Sun, 11 Nov 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छठ महापर्व की तैयारियां शुरू, लोगों ने की खरीदारी
फोटो नंबर-10,11
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। शहर में छठ महोत्सव को लेकर बाजार में पूजा-अर्चना के सामान की खरीदारी करने के लिए लोगों को की भीड़ उमड़ी है। जन विकास सेवा समिति द्वारा मनाए जा रहे छठ महोत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर है।
समिति प्रधान डॉ. बीएन शास्त्री ने बताया कि छठ पूजन को लेकर शहर के विदक्यार झील के पास बने शीतलपुरी तालाब की सफाई कर उसमें पानी भरा जा रहा है ताकि पूजा-अर्चना के समय किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। वहीं समिति सदस्यों ने आरोप लगाया कि प्रशासन की तरफ से सफाई को लेकर कोई सहयोग नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने ने बताया कि समिति स्वयं अपने खर्च पर सभी इंतजाम कर रही है। यह पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की तिथि को मनाया जाता है जिसमें फल, पूजा की सामग्री जिसमें पान, सुपारी, लौंग, इलायची व अन्य सामग्री का उपयोग किया जाता है।
इस दिन भगवान सूर्य की पूजा की जाती है। सूर्य के अस्त व उदय होने पर भगवान को फल-फूूल अर्पित किए जाते हैं। व्रती महिलाएं इससे 72 घंटे पहले व्रत रखती हैं।