फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   खट्टर सरकार कर रही प्रदेश को जातिगत बंटवारे में बांटने का घिनौना षडयंत्र- सुरजेवाला

खट्टर सरकार कर रही प्रदेश को जातिगत बंटवारे में बांटने का घिनौना षडयंत्र- सुरजेवाला

Tue, 26 Sep 2017 12:08 AM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
खट्टर सरकार कर रही प्रदेश को जातिगत बंटवारे में बांटने का घिनौना षडयंत्र- सुरजेवाला
जातिगत गणना सामाजिक समरसता के लिए घातक : सुरजेवाला
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। कांग्रेस के अखिल भारतीय मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने सरकार द्वारा प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों की जातिगत गणना करवाकर जातिवाद फैलाने और प्रदेश को जाति के आधार पर बांटने की कोशिश की कड़े शब्दों में निंदा की है। यह बातें उन्होंने अपने आवास पर लोगों की समस्याएं सुनने के बाद व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की खट्टर सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है और अपनी नाकामियों से ध्यान हटाने के लिए यह कदम उठा रही है। सरकारी विभागों का जातिकरण किसी भी हालात में स्वीकार नहीं किया जा सकता। खट्टर सरकार द्वारा करवाई जा रही इस जातिगत गणना के परिणाम सामाजिक समरसता के लिए घातक सिद्ध होंगे और हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों व अधिकारियों को केवल जातिगत दृष्टि से देखा जाने लगेगा। उन्होंने कहा कि जातिगत गणना करवाकर भाजपा अनुसूचित जाति, पिछड़े वर्ग और अन्य सभी वर्गों की जातियों को आपस में लड़वाना चाहती है। इस अवसर पर सुदीप सुरजेवाला, रणवीर मान, फूलसिंह खेडी, सतबीर भाणा, राजेश जागलान, रामनिवास मित्तल, अश्विनी शोरेवाला, सुरेश गर्ग चौधरी, पवन थरेजा, सुरेन्द्र रांझा, मोहन शर्मा, बहादुर सैनी, रणबीर सरपंच, सोनू सेठ, रोशन पाडला, दीक्षित गर्ग, गौरव मित्तल, बिल्लू सैनी, राजन सेठ, जोगिन्द्र सैनी, संजय भौरिया, केसर, वेदप्रकाश, हरजिंदर, शमशेर कुंडू, रणबीर सैनी, सुभाष सिरटा, ओमप्रकाश सैन,रघुबीर रंगा, बलबीर गुर्जर, राकेश खानपुर, विनोद बाल्मीकि, अनिल गुर्जर, सरपंच राजेन्द्र ढुल, प्रमोद शर्मा, जयपाल शर्मा, बख्खा सिंह, विकास गुगलानी, दीपक चठ्ठा, दिनेश ढुल, सतपाल शर्मा, सतीश श्योरान, कुलदीप धारीवाल, काला कठवाड,श्यामलाल धौंस,चिरंजी शर्मा,रोशन मोस्टरा,इंद्र सरपंच नौच, धर्मा कश्यप, गौरव मानस,मेजर सैन,हरीश मुखीजा,बालकिशन रैह्बारी,संदीप चठ्ठा, व जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र शर्मा बलवंती सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


फोटो संख्या-1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed