{"_id":"59c011c94f1c1b36688b55ef","slug":"131505759689-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लघु सचिवालय में बनेगा इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन स्टोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लघु सचिवालय में बनेगा इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन स्टोर
Updated Tue, 19 Sep 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
लघु सचिवालय में बनेगा ईवीएम स्टोर
- डीसी ने रखी नींव, लघु सचिवालय में ही खाली पड़ी जगह में शुरू हुआ निर्माण कार्य
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) ट्रेजरी या पंचायत भवन में रखने की जरूरत नहीं होगी। एक करोड़ 83 लाख रुपये की लागत से लघु सचिवालय के निकट ही ईवीएम को सुरक्षित रखने के लिए स्टोर का निर्माण किया जाएगा। डीसी सुनीता वर्मा ने सोमवार को इस स्टोर की नींव रखीं। उन्होंने निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर तथा कस्सी चलाकर शुभारंभ किया।
डीसी ने बताया कि ईवीएम सेंटर के निर्माण के साथ-साथ इस भवन में प्रथम मंजिल पर चुनाव विभाग का कार्यालय भी स्थापित किया जाएगा। भूतल पर ईवीएम मशीनों के लिए बड़ा हॉल, सुरक्षा कवच तथा लॉबी व शौचालय के खंड का भी निर्माण किया जा रहा है। इस ईवीएम सेंटर के निर्माण पर एक करोड़ 83 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी तथा यह भवन 12 हजार 518 स्क्वायर फुट में बनाया जाएगा। यह भवन अगले एक वर्ष में बनकर तैयार होगा।
ईवीएम भवन के निर्माण का शुभारंभ करने के बाद डीसी सुनीता वर्मा ने लघु सचिवालय के बाहर सरकारी व प्राईवेट वाहनों की पार्किंग के स्थल का निरीक्षण किया तथा पार्किंग के निर्धारित स्थलों में आगे के लिए समुचित योजना पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि लघु सचिवालय के सामने आमतौर पर निजी वाहन बिना कोई अनुमति के पार्किंग किए जाते हैं। इन प्राईवेट वाहनों के पार्किंग के लिए शीघ्र ही योजना तैयार की जाएगी, ताकि यातायात में किसी भी प्रकार का व्यवधान न पड़े। इस मौके पर कार्यकारी अभियंता कुलदीप सिंह, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी दीपक खुराना, एसडीओ सुरेश पाल, शमशेर सिंह, नफे सिंह तथा कनिष्ठ अभियंता रामकरण व बलबीर उपस्थित रहे।