फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   प्रधानमंत्री आवास योजना में उमड़ रही है भीड़, आवेदन के लिए बचे महज चार दिन

प्रधानमंत्री आवास योजना में उमड़ रही है भीड़, आवेदन के लिए बचे महज चार दिन

Wed, 12 Jul 2017 12:03 AM IST
Updated Wed, 12 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना में उमड़ रही है भीड़, आवेदन के लिए बचे महज चार दिन
दिन बचे हैं चार, जल्द करें आवेदन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन करने के लिए महज 4 दिन शेष हैं। शहरी क्षेत्र में भरे जा रहे आवेदन फार्मों के लिए अब अंतिम दिनों में भीड़ उमड़ना शुरू हो गई है। 15 जुलाई आवेदन करने की अंतिम तिथि है। जिले में अभी तक 7 हजार से अधिक लोगों ने योजना के तहत आवेदन फार्म जमा करवाएं हैं।
1 जून से 15 जुलाई तक पूरे प्रदेश में इस योजना के तहत आवेदन फार्म जमा करवाए जा रहे हैं। जिसमें कच्चे मकान वालों को सरकार की ओर से अनुदान राशि दी जाएगी। इसके अलावा जो व्यक्ति अपने मकान के लिए लोन लेना चाहता है। उसे तीन श्रेणियों में लोन दिया जाएगा। लोन देने पर सरकार द्वारा ब्याज में सब्सिडी दी जाएगी। कैथल नगर परिषद के अलावा गुहला-चीका नगर पालिका, पूंडरी नगर पालिका, कलायत नगर पालिका व राजौंद नगर पालिका में आवेदन फार्म जमा करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


ये कागजात हैं अनिवार्य
योजना के लाभ के लिए आवेदनकर्ता का मकान कच्चा है तो उसे उस जगह की रजिस्ट्री के साथ अन्य कागजात, यदि किरायेदार है तो उसके लिए किराये के कागज के अलावा बैंक खाता, आधार कार्ड व अन्य कागजात की आवश्यकता है। पूरी जानकारी के लिए नगर परिषद कार्यालय के कमरा नंबर 3 में आवेदन फार्म जमा करवा रही एजेंसी के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह से मिलेगा लाभ
एजेंसी के जिला प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि जिन लोगों के मकान कच्चे हैं, उन्हें सरकार द्वारा ढाई लाख रुपये की अनुदान राशि दी जाएगी। जिनके पक्के मकान हैं। तीन या चार कमरे हैं। उन्हें अपने मकान को अपग्रेड करने के लिए ऋण दिया जाएगा। इसके लिए एक लाख से 18 लाख रुपये तक ऋण की स्कीम है। जिसकी चार श्रेणियां हैं।
1. 1 से 6 लाख रुपये तक के लोन पर 6.5 प्रतिशत
2. 6 से 9 लाख रुपये तक के लोन पर 4 प्रतिशत
3. 9 से 12 लाख रुपये तक के लोन पर 3 प्रतिशत छूट दी जाएगी।
4. 12 से 18 लाख रुपये तक के लोन पर कोई छूट नहीं होगी।
5. योजना की पांचवीं श्रेणी में किराये पर रह रहे लोगों को सरकार फ्लैट बनाकर देगी। जिसमें ढाई लाख रुपये की छूट रहेगी। शेष साढ़े सात लाख रुपये के लोन को आसान किश्तों में 20 साल तक चुकाए जाने की सुविधा देगी।
छठी श्रेणी के तहत स्लम बस्ती संबंधी योजना कैथल में लाभ पात्र सर्वे में नहीं मिले हैं।

अब तक 7 हजार से अधिक ने किया आवेदन
जिले में अभी तक 7 हजार 303 आवेदनकर्ताओं ने आवेदन कर दिया है। जिसमें कैथल शहर में 4 हजार 110, पूंडरी में 731, चीका में 1315, राजौंद में 688, कलायत में 459 आवेदन फार्म जमा हो चुके हैं।

यदि आप भी पात्र हैं तो करें आवेदन
योजना के तहत आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई है। इस तरह से चार दिन शेष हैं। नगर परिषद कैथल में भी अंतिम दिनों में फार्म जमा करवाने वालों की भीड़ उमड़ने लगी है। यदि आप भी पात्र हैं तो अपने आवश्यक कागजात पूरे करके आवेदन कर सकते हैं।


चेयरमैन ने अपने वार्ड में जमा करवाए आवेदन
मंगलवार को चेयरमैन यशपाल प्रजापति ने अपने वार्ड में लोगों के आवेदन फार्म जमा करवाए। उन्होंने शहर के लोगों का आह्वान किया कि यदि वे योजना के तहत पात्र हैं और जरूरत समझते हैं तो समय रहते अपने कागजात जमा करवाएं। ताकि सरकार की योजना का लाभ मिल सके। नगर परिषद कार्यालय में इसके लिए एजेंसी के कर्मचारियों की विशेष रूप से ड्यूटी लगाई गई है। वार्ड अनुसार जाकर भी आवेदन फार्म जमा करवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed