फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   13 kendron par 2943 bachchon ne dee 134 e kee pareeksha, 206 rahe anupasthit

13 केंद्रों पर 2943 बच्चों ने दी 134 ए की परीक्षा, 206 रहे अनुपस्थित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
13 kendron par 2943 bachchon ne dee 134 e kee pareeksha, 206 rahe anupasthit
कैथल। जिले भर में निजी स्कूलों में निशुल्क पढ़ाई करने के लिए नियम 134 ए के तहत विभिन्न स्कूलों में प्रवेश के लिए परीक्षा हुई। इसमें जिले के लगभग 2943 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, वहीं 206 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। यह परीक्षा पूरे जिले में 13 केंद्रों पर हुई है। इसमें कैथल में 6, पूंडरी में 3, गुहला में 1, राजौंद 1, कलायत 1 व सीवन 1 केंद्र पर परीक्षा हुई। डीईओ अनिल कुमार ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्वक हुई। उन्होंने बताया कि 10 दिसंबर तक इसके परिणाम आएंगे।
विज्ञापन

पूंडरी: खंड शिक्षा अधिकारी गिरीश कौशिक ने बताया कि कक्षा दूसरी से लेकर कक्षा 9वीं तक के 584 बच्चों ने 134 ए के तहत दाखिले के लिए परीक्षा दी। इसके लिए 3 स्कूलों में केंद्र बनाए गए। उन्होंने बताया कि इस बार यह नया होगा कि जिस स्कूल में विद्यार्थी पढ़ रहा है और वह 134 ए के तहत परीक्षा दे रहा है। वह विद्यार्थी उसी स्कूल में दाखिला ले सकेगा।
विज्ञापन

राजौंद: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजौंद में कक्षा नौंवी तक 134 ए के तहत 157 विद्यार्थियों द्वारा आवेदन किया गया था। जिसमें 140 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 12 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों का खंड शिक्षा अधिकारी कल्याण सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि कक्षा दूसरी में 17 विद्यार्थियों, कक्षा तीसरी में 29 विद्यार्थी, चौथी कक्षा में 18 विद्यार्थी, पांचवी कक्षा में 17 विद्यार्थी, कक्षा छठी में 15 विद्यार्थी, कक्षा सातवीं में 14 विद्यार्थी, कक्षा आठवीं में 23 विद्यार्थी व कक्षा नौंवी में 7 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इस दौरान स्कूल प्रधानाचार्य वीरेंद्र शर्मा व स्टाफ सदस्य मौजूद थे।

इसी तरह कलायत में नोडल अधिकारी दीपक कौशिक व कमेटी सदस्य सलीम ने बताया कि 237 परीक्षाथयों में से 26 छात्र गैर हाजिर रहे। कक्षा दूसरी से 9वीं तक 124 लड़कों व 87 लड़कियों ने परीक्षा दी। इस बार ऐसा देखने को मिला की जहां निजी स्कूलों में 134 ए के तहत पात्र परिवारों के बच्चों को प्रवेश देने के लिए करीब 1050 सीटें सुरक्षित हैं। मगर प्रवेश लेने के लिए जिन छात्रों ने आवेदन किया है, उनकी संख्या काफी कम है। सीवन: राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आर्थिक रूप से कमजोर 130 में से 122 छात्र-छात्राओं ने योग्यता परीक्षा दी। प्रधानाचार्य सतीश कक्कड़ मौजूद रहे। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया की इस परीक्षा के लिए 130 छात्र छात्राओं ने आवेदन किया था, जिसमें से 122 उपस्थित रहे। इस परीक्षा के आयोजन में संजय कुमार व राजेश सोनी ने सहयोग किया। इस अवसर पर सुपरवाइजर के रूप में सुदेश, किट्टी, गोपालदास, सुरजीत सिंह, कमलजीत व सुमन पंचाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed