{"_id":"5c69ac2fbdec227370401390","slug":"121550429231-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजीकरण व ठेका प्रथा के कारण विभागों को बंद करने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजीकरण व ठेका प्रथा के कारण विभागों को बंद करने का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजीकरण व ठेका प्रथा के कारण विभागों को बंद करने का प्रयास
हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन की बैठक में कर्मचारियों ने जताया रोष
फोटो-6
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन से संबंधित सर्व कर्मचारी संघ की एक विशेष बैठक जवाहर पार्क में हुई। जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान धर्मचंद नैन व मंच संचालन जिला सचिव राजकुमार चहल ने किया। सबसे पहले पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई व दो मिनट का मौन रखा गया।
इसके बाद प्रांतीय उपप्रधान राजेंद्र शर्मा व सह सचिव ओम पाल पाल ने बताया कि हरियाणा सरकार निजीकरण व ठेका प्रथा के तहत विभागों को बंद करने पर तुली हुई है। जिसके तहत जन स्वास्थ्य विभाग, ग्रामीण जल सप्लाई, नहरों की सफाई व रखरखाव व सड़कों का कार्य ठेकेदारों के हाथों में सौंप कर बड़ी पूंजीपति कंपनियों को फायदा पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। बड़ी कंपनियों को टोल के नाम पर लूट का ठेका दिया जा रहा है। नौजवानों को सही रोजगार से दूर किया जा रहा है। इसलिए संगठन ने राज्य कार्यकारिणी की मीटिंग में फैसला लिया है विभागों में ठेकेदारों के विरोध में जन स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर बनवारीलाल के क्षेत्र भावल में एक मार्च से आंदोलन करेगा। जिसके तहत कैंप कार्यालय पर विशाल प्रदर्शन किया जाएगा और यदि मंत्री ने बातचीत कर विभाग का निजीकरण नहीं रोका तो वहीं अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव जरनैल सिंह, रघबीर सिंह, प्रीथवी सिंह, नरेश शर्मा, दलबीर सिंह, राज कुमार, मनोज कुमार, सुरेंद्र कुमार, राजेश कुमार, रमेश कुमार, सुरेश, कृष्ण राठी, ज्ञानेश्वर, शंभू राम, विक्रम व पवन शर्मा ने भी अपने विचार प्रकट करते हुए आगामी आंदोलनों को कामयाब बनाने का भरोसा दिलवाया।