{"_id":"5bedc1cfbdec2269a4150842","slug":"121542308303-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारी के इलाज के लिए सरकार, प्रशासन व संगठनों से मदद की गुहार लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमारी के इलाज के लिए सरकार, प्रशासन व संगठनों से मदद की गुहार लगाई
Updated Fri, 16 Nov 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिता ने बीमार बेटे के इलाज की लगाई गुहार
फोटो नंबर-27
अमर उजाला ब्यूरो
राजौंद। वार्ड नंबर 4 के निवासी दर्शन लाल ने अपने बेटे की बीमारी के इलाज के लिए सरकार, प्रशासन व संगठनों से मदद की गुहार लगाई है। दर्शन लाल ने बताया कि उसका बेटा रवि कुमार पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहा है। उसके लीवर में खराबी है और वह उसका इलाज कराने में असमर्थ हैं। घर में कोई भी आय का साधन नहीं है। रवि की पत्नी व दो बच्चे और वह खुद अपने घर का गुजारा नहीं चला पाते। उन्होंने बताया कि बेटे का इलाज कैथल के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। लेकिन पैसे न होने के कारण अब उसका इलाज बंद हो गया। इस कारण अब उसे घर ले आए हैं। उन्होंने बताया कि उसके दोनों पोते पढ़ाई करने के बाद एक सर्विस स्टेशन पर काम करके दिन की रोटी का जुगार कर पाते हैं। वह खुद भी वृद्ध होने के साथ-साथ अस्वस्थ हैं और पांच सदस्यों के लिए दो जून की रोटी कमाने में असमर्थ हैं। उसने बताया कि उसके बड़े बेटे कश्मीरी की कुछ वर्ष पहले लुधियाना में सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। उन्होंने कहा कि अगर कुछ सामाजिक संगठनों, सरकार व प्रशासन उनकी मदद करे तो उसके बेटे की जिंदगी बच सकती है।