{"_id":"5be9c39dbdec22697652b6dc","slug":"121542046621-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू की मांग पर डीएमईओ ने मार्केट कमेटी सचिव को बोली करवाने के दिए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू की मांग पर डीएमईओ ने मार्केट कमेटी सचिव को बोली करवाने के दिए आदेश
Updated Mon, 12 Nov 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्केट कमेटी सचिव को बोली करवाने के दिए आदेश
भाकियू की मांग पर डीएमईओ ने की कार्रवाई
फोटो संख्या-13
अमर उजाला ब्यूरो
ढांड। भाकियू की मांग पर मार्किटिंग बोर्ड के डीएमईओ राधेश्याम शर्मा ने कहा कि अब एक भी दाना बासमती धान का बिना बोली के खरीदा गया तो खरीदार व बेचने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीएमईओ ने मार्केट कमेटी ढांड के सचिव को निर्देश दिए कि मंगलवार से बासमती धान की बोली सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि मंडी में धान की ढेरी आते ही उसका गेट पास काटना सुनिश्चित किया जाए व कच्चे आढ़ती के एच-वन रजिस्टर में दर्ज करवाएं। डीएमईओ ने कहा कि नियमित बोली होने से मंडी में बासमती धान की आवक बढ़ेगी। बोली से किसानों की संतुष्टि होगी और उन्हें अच्छे दाम मिलेंगे। डीएमईओ ने आदेश भाकियू प्रदेश महासचिव भूराराम पबनावा व युवा प्रदेशाध्यक्ष विक्रम कसाना की मांग पर जारी किए। भाकियू नेताओं ने मंडी में बासमती धान की बोली किए बगैर खरीद करने पर रोष प्रकट किया था। भाकियू ने मार्केट कमेटी कार्यालय में जाकर धान की नियमित बोली की मांग की थी।