{"_id":"59dbbf244f1c1b8e698b4e34","slug":"121507573540-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"44 करोड़ से बनाए जा रहे नाले की दीवार को विधायक ने हलका जोर लगाया तो भरभराकर गिरने लगी नाले की दीवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
44 करोड़ से बनाए जा रहे नाले की दीवार को विधायक ने हलका जोर लगाया तो भरभराकर गिरने लगी नाले की दीवार
Updated Mon, 09 Oct 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक ने हलका जोर लगाया तो भरभराकर गिरने लगी नाले की दीवार
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला-चीका। लोगों के कहने पर विधायक कुलवंत बाजीगर ने जब सड़क के साथ-साथ बन रहे नाले पर पैर से हल्का जोर लगाया तो नाले की दीवार भरभराकर गिरने लगी। विधायक चीका चौक से चारों मार्गों के लिए हो रहे फोरलेन निर्माण का निरीक्षण करने पहुंचे थे।
उक्त नाला सड़क की बर्म के साथ-साथ बनाया जा रहा है। पिहोवा रोड पर एफसीआई के गोदामों से आगे वाली मार्केट के लोगों ने विधायक से शिकायत की कि नाले के निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल की जा रही है। सिमेंट नाममात्र का मिलाया जा रहा है। बस रेत ही रेत ठूंसा जा रहा है। लोगों ने नाले के बेस व दीवारों के निर्माण के लिए बनाई गई जाली में डाले गए सरिये को भी अपर्याप्त बताया। लोगों ने विधायक से गुजारिश की कि वे नाले को पैर की ठेस मारकर देखें तो अभी की अभी नाले की मजबूती का परीक्षण हो जाएगा। विधायक के पैर की एड़ी लगते ही नाले की मजबूती धराशायी हो गई।
जेसीबी चलाकर नाला तोड़ने के आदेश : विधायक बाजीगर ने पास ही एक ट्रैक्टर मेकेनिक के यहां से हथोड़ा मंगवाया और उससे नाले की दीवार तोड़ने के आदेश दिए ताकि नाला निर्माण में प्रयोग की गई जाली में सरिये की मात्रा जांची जा सके। हथोड़ा चला तो यह भी स्पष्ट हो गया कि सीमेंट के साथ साथ सरिया डालने में भी पूरी कंजूसी की गई है। लिहाजा विधायक ने तुरंत एक जेसीबी मंगवाई और आदेश दे दिए कि नाले को सारा का सारा तोड़कर दोबारा बनाया जाए।
विज्ञापन
जेई ने दिया अजीबो गरीब जवाब : जिस समय विधायक निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण करने पिहोवा रोड गए तो वहां पीडब्ल्यूडी के जेई जगदीश चंद भी तलब कर लिए गए। विधायक द्वारा नाले निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल करने संबंधी सवाल पर जेई का जवाब था कि नाला ठेकेदार ने गलत जगह पर बना दिया है इसलिए इसे वैसे भी तोड़ा जाना था। निर्माण में इस्तेमाल की गई अपर्याप्त सामग्री की बात वे गोल कर गए।
चवालीस करोड़ होने हैं खर्च : चीका ऊधम सिंह चौक से कैथल रोड, पिहोवा रोड, पटियाला रोड व गुहला रोड यानी चारों मार्गों पर दो-दो किलोमीटर तक फोरलेन का निर्माण कार्य चल रहा है। इस कार्य पर 43 करोड़ 88 लाख रुपये खर्च किए जाने हैं। सड़क को बरसाती मौसम में जलभराव से कोई नुकसान न पहुंचे इसलिए सड़कों के साथ-साथ पानी के निकासी नाले का भी निर्माण किया जा रहा है। लोग नाला निर्माण में काफी समय से धांधली किए जाने का आरोप लगा रहे हैं।
सही काम करेंगे तो ही होगा भुगतान : बाजीगर ने कहा कि सरकारी पैसे से जो भी निर्माण कार्य चल रहे हैं, उन सभी का वे स्वयं मौके पर जाकर निरीक्षण कर रहे हैं। उन्हीं कार्यों का भुगतान किया जाएगा जो तय नियमों एवं सामग्री के अनुसार होगा तथा जिसके लिए विभाग के अधिकारियों के साथ साथ आम लोग भी हामी भरेंगे। नाला निर्माण को लेकर विधायक बोले कि घटिया सामग्री से बना नाला तुड़वाया जाएगा तथा नए सिरे से नाले का निर्माण होगा।
-44 करोड़ से बनाए जा रहे नाले की दीवार का हाल, नई बनाई जाने वाली सड़क के साथ हो रहा नाले का निर्माण
फोटो संख्या-29 व 30