{"_id":"59c568784f1c1b9a688b611d","slug":"121506109560-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैथल नगर परिषद चेयरमैन के खिलाफ राजौंद नगर पालिका चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैथल नगर परिषद चेयरमैन के खिलाफ राजौंद नगर पालिका चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने की तैयारी
Updated Sat, 23 Sep 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजौंद नगर पालिका चेयरपर्सन की कुर्सी पर मंडराया खतरा, अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। कैथल नगर परिषद चेयरमैन यशपाल प्रजापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद अब राजौंद नगर पालिका चेयरपर्सन की कुर्सी पर खतरा मंडराने लगा है। चेयरपर्सन गुड्डी राणा से असंतुष्ट नगर पालिका 13 में से 9 पार्षदों ने डीसी को मांग पत्र देकर अविश्वास प्रस्ताव के लिए बैठक बुलाने की मांग की है। यदि राजौंद में भी अविश्वास प्रस्ताव पारित हो जाता है तो जिले में भाजपा को यह दूसरा बड़ा झटका होगा।
नगर पालिका राजौंद के 13 पार्षदों में से 9 पार्षद शुक्रवार शाम करीब 7 बजे डीसी सुनीता वर्मा से मिले। इस दरम्यान चेयरपर्सन गुड्डी राणा पत्नी स्व. राकेश राणा के खिलाफ अविश्वास लाने के लिए अपने-अपने शपथ पत्र सौंप दिए। अविश्वास शपथ पत्र देने वालों में वार्ड 13 से पार्षद सोनिया देवी, वार्ड 12 से पार्षद नरवैर सिंह, वार्ड 11 से सीमा देवी, वार्ड 10 से नरेश कुमार, वार्ड 8 से शेखर, वार्ड 6 से सीमा देवी, वार्ड 5 से राजेंद्र कश्यप, वार्ड 2 से अनुराधा राणा, वार्ड 3 के पार्षद जसपाल कश्यप शामिल हैं।
पार्षद बोले- हमारे वार्ड में नहीं हो रहे काम, हम पब्लिक को नहीं दे पा रहे जवाब
असंतुष्ट पार्षदों ने पत्रकारों को बताया कि वे चेयरपर्सन गुड्डी राणा की कार्यप्रणाली से वे संतुष्ट नहीं हैं। उनके वार्ड में कोई काम नहीं हो रहा है। उनके वार्ड के लोग उनसे विकास एवं काम की मांग करते हैं, लेकिन उनके पास कोई जवाब नहीं हैं। जब वे नगर पालिका में चेयरपर्सन के पास अपने वार्ड के काम लेकर जाते हैं तो उनकी सुनवाई नहीं होती। यहां तक की उन्हें कई बार तो उन्हें मीटिंग तक में नहीं बुलाया जाता। पार्षदों ने कहा कि उनकी चेयरपर्सन से व्यक्तिगत कोई लड़ाई नहीं है। राजौंद कस्बे के विकास के लिए ही हमने यह निर्णय लिया है, ताकि रुके हुए काम में तेजी लाई जा सके। पार्षदों ने डीसी को शपथपत्र देने के बाद उन्हें जल्द से जल्द अविश्वास प्रस्ताव के लिए बैठक बुलाने की मांग की है। इस संबंध में डीसी सुनीता वर्मा ने कहा कि पार्षदों ने मांग पत्र सौंपा है। शीघ्र ही नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
कैथल में भाजपा को लग सकता है दूसरा बड़ा झटका
नगर परिषद कैथल में भारतीय जनता पार्टी के यशपाल प्रजापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित हो चुका है। यहां अब कांग्रेस की ओर से डा. पवन थरेजा कार्यकारी चेयरमैन का कार्यभार संभाले हुए हैं। यदि राजौंद में भी अविश्वास प्रस्ताव पारित हो जाता है तो पार्टी को दूसरा बड़ा झटका लगेगा।
चेयरमैन के चुनाव में भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे हैं जिला अध्यक्ष सुभाष हजवाना
राजौंद में भाजपा से ही असंतुष्ट पार्षद ने जिला अध्यक्ष सुभाष हजवाना पर राजौंद नगर पालिका चेयरमैन के चुनाव में पैसों के लेन-देन का आरोप लगाया था। इस मामले की जांच भाजपा प्रदेश इकाई की ओर से की जा रही है। जिसके लिए बाकायदा जिलास्तर पर एक कमेटी का भी गठन हुआ था। इस कमेटी ने अपनी रिपोर्ट आलाकमान को भेज दी थी।
उथल-पुथल के और भी हैं मैदान
कैथल शहर में नगर परिषद में चेयरमैन के खिलाफ आए अविश्वास प्रस्ताव के बाद उथल-पुथल जारी है। यहां कई काम लंबित पड़े हुए हैं। अब राजौंद नगर पालिका चेयरपर्सन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की मांग की गई। इसी तरह से गुहला-चीका नगर पालिका चेयरमैन अमनदीप कौर व विधायक गुहला-चीका कुलवंत बाजीगर के बीच 36 के आंकड़े से सब वाकिफ हैं। ऐसे में जिले में शहरों में विकास कार्य फिल्हाल राजनीति की भेंट चढ़ते नजर आ रहे हैं। वहीं भाजपा को संगठन के तौर पर नुकसान हो सकता है।