फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   किसान जमावड़ा रैली के लिए मंडल प्रभारियों की लगाई ड्यूटी

किसान जमावड़ा रैली के लिए मंडल प्रभारियों की लगाई ड्यूटी

Thu, 07 Sep 2017 11:48 PM IST
Updated Thu, 07 Sep 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
किसान जमावड़ा रैली के लिए मंडल प्रभारियों की लगाई ड्यूटी

विज्ञापन
किसान जमावड़ा रैली के लिए मंडल प्रभारियों की लगाई ड्यूटी
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा 11 सितंबर को कलायत की अनाज मंडी में आयोजित होने वाली किसान जमावड़ा रैली को लेकर जिलाध्यक्ष अजीत चहल ने रैली के लिए मंडल प्रभारियों की ड्यूटी लगाई। रैली को लेकर वीरवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में बैठक हुई। जिसमें किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री राजकुमार सैनी मुख्य तिथि के रूप में शामिल हुए। सैनी ने बताया कि रैली में जिलेभर से हजारों किसान भाग लेंगे। सरकार द्वारा प्रदेशभर में जिला स्तर पर इन रैलियों का आयोजन किया जा रहा है। रैली का मुख्य उद्देश्य किसानों को सरकार द्वारा दी जा रही योजनाओं की जानकारी देना है। उन्होंने बताया कि कलायत रैली में मुख्यातिथि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ रहेंगे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अजीत चहल ने कहा कि कांग्रेस सरकार में हुई अनदेखी के कारण किसानों को कर्ज के बोझ तले दबना पड़ा। किसानों को इस स्थिति से उबारने के लिए भाजपा सरकार ने किसानों के लिए कई लाभकारी योजनाएं चलाई हुई है। जिलेभर के सैकड़ों किसानों को फसल बीमा योजना के तहत लाखों रुपये का मुआवजा सरकार ने दिया। रैली में किसानों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही नई कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। इस मौके पर महामंत्री राजेश बनवाला, बलवान, सुखबीर, सुरेंद्र, गुरनाम, सुल्तान, जंगीर, रमेश, दिलबाग, रमेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed