फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   12 players from the district won medals in state boxing.

Kaithal News: स्टेट बॉक्सिंग में जिले के 12 खिलाड़ियों ने जीते पदक

Sat, 22 Aug 2026 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 22 Aug 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
12 players from the district won medals in state boxing.
कैथल से स्वर्ण पदक जीतने वाले ​खिलाड़ी पारस मैच जीतने के बाद। कोच
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। भिवानी में 18 से 21 अगस्त तक चली हरियाणा स्कूल स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 12 पदक अपने नाम किए। जिले के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण, चार रजत और सात कांस्य पदक हासिल किए।
प्रतियोगिता में कैथल जिले से अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में कुल 35 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इनमें से 12 खिलाड़ियों ने अलग-अलग भार वर्गों में पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। कैथल से एकमात्र खिलाड़ी अंडर-17 में पारस ने स्वर्ण पदक जीता। टीम के साथ गए बॉक्सिंग कोच व डीपीई विक्रम ढुल ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले के 12 खिलाड़ियों का पदक जीतना जिले के लिए बड़ी उपलब्धि है। टीम के साथ गांव भाणा की बॉक्सिंग नर्सरी के कोच देवेंद्र और गांव हरसोला की बॉक्सिंग नर्सरी के कोच किरणपाल भी गए हुए थे और खिलाड़ियों का मार्गदर्शन कर रहे थे।
विज्ञापन

--------

जिले के पदक विजेता खिलाड़ी

अंडर-14 में आर्यन ढुल ने कांस्य, किरत ने रजत, अंडर-17 में अजय ने कांस्य, पारस ने स्वर्ण, दीपू ने कांस्य, पुष्पेंद्र ने रजत, अंडर-19 में जगजीत ने रजत, नूरप्रीत ने कांस्य, आर्यन ने कांस्य, यशेंद्र ने कांस्य, चिरागदीप ने रजत, विनय ने कांस्य पदक अपने नाम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----

अधिकारियों ने खिलाड़ियों को दी बधाई
जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार, उप जिला शिक्षा अधिकारी जयभगवान व सहायक शिक्षा अधिकारी खेल रमेश चहल ने विजेता खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों को बधाई दी। उनका कहना है कि भले ही सारे खिलाड़ी सोना नहीं जीत पाए, लेकिन एक खेल में 12 पदक कम नहीं है। उम्मीद है अन्य खेलों में भी खिलाड़ी इसी तरह प्रदर्शन करते हुए जिले के नाम रोशन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed