फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   अब जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में ही हो सकेंगी वीडियो कान्फ्रेंस

अब जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में ही हो सकेंगी वीडियो कान्फ्रेंस

Sun, 03 Feb 2019 11:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
अब जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में ही हो सकेंगी वीडियो कान्फ्रेंस
अब जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में ही हो सकेंगी वीडियो कान्फ्रेंस
विज्ञापन

अधिकारियों का समय बचेगा
फोटो संख्या-23
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। अब जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में ही वीडियो कान्फ्रेंस हो सकेगी। विभाग ने पूरा तंत्र विकसित करके सभी उपकरण जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में ही लगा दिए हैं।
अब तक वीडियो कान्फ्रेंसिंग के लिए डीईओ या फिर उनके समकक्ष अधिकारी को लघु सचिवालय स्थित सभागार में पहुंचना पड़ता है। जहां सभी जिलों के अधिकारियों के साथ शिक्षा विभाग के अधिकारियों की वीसी होती है। इस प्रक्रिया में काफी समय खराब होता है। साथ ही अधिकारियों को कार्यालय भी छोड़ना पड़ता है। अब नया उपकरण लगने से अधिकारियों के समय की बचत होगी और लोगों को जिला शिक्षा अधिकारी से यदि कोई काम हुआ तो उन्हें कार्यालय में ही मिलेंगे।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी जोगेंद्र हुड्डा ने बताया कि अभी तक वीसी के लिए लघु सचिवालय जाना पड़ता था। आज हर सप्ताह किसी न किसी विषय पर विभाग के आला अधिकारियों द्वारा वीसी ली जा जाती है। इसमें कैथल में बैठकर ही सभी जिलों के अधिकारियों के साथ संवाद स्थापित हो जाता है। इसलिए अब विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में ही वीसी के लिए उपकरण लगा दिया है। जिसमें आवाज व तस्वीरें काफी उच्च गुणवत्ता के साथ दिखती व सुनती हैं। इससे समय की बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed