{"_id":"59c5687e4f1c1bb1688b64c4","slug":"11506109566-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईडी के तीसरे राउंड के लिए कैथल का दिनेश सैनी चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआईडी के तीसरे राउंड के लिए कैथल का दिनेश सैनी चयनित
Updated Sat, 23 Sep 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब डांस इंडिया डांस में अपना डांस दिखाएगा कैथल का दिनेश
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। एक निजी चैनल पर प्रसारित होने वाले डांस इंडिया डांस शो (डीआईडी) में अब कैथल का होनहार दिनेश सैनी भी अपनी प्रतिभा दिखाता नजर आएगा। डांस इंडिया डांस शो के लिए होने वाले ऑडिशन के दो राउंड को दिनेश सैनी पार कर चुका है। ऑडिशन के अगले चरण का अब तीसरा राउंड दिल्ली इंटरनेशनल स्कूल द्वारका में 25 सितंबर को होगा, जिसमें भाग लेने के लिए दिनेश सैनी को बुलाया गया है। कैथल वासी दिनेश सैनी ने बताया कि डांस इंडिया डांस शो के लिए इस समय कई राज्यों में ऑडिशन चल रहे हैं। 21 सितंबर को चंडीगढ़ में भी ऑडिशन हुए थे। यहां डीआईडी से आई टीम ने प्रतिभागियों के ऑडिशन लिए थे। ऑडिशन के प्रथम चरण में लगभग 900 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें से हरियाणा राज्य में से एकमात्र दूसरे राउंड के लिए उसका चयन हुआ। दिनेश ने बताया कि 21 सितंबर को ही ऑडिशन का दूसरा राउंड भी लिया गया, जिसको भी उसने पार कर लिया। उन्होंने बताया कि ऑडिशन के दो राउंड पार करने पर उसे थर्ड राउंड के लिए भी प्रदान किया गया। दिनेश ने बताया कि अब तीसरे राउंड को पार करने के लिए वह कड़ी मेहनत कर रहा है और उसे विश्वास है कि वह तीसरे राउंड को पार कर डीआईडी शो में अवश्य पहुंच जाएगा और हरियाणा राज्य का नाम रोशन करेगा।