फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   113,692 notices settled so far; 6,268 pending

Kaithal News: अब तक 1 लाख 13 हजार 692 नोटिसों का निपटान, 6,268 लंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
113,692 notices settled so far; 6,268 pending
कैथल। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अपराजिता ने वीरवार को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची के शुद्धिकरण कार्य की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित मामलों का जिम्मेदारी व पारदर्शिता के साथ निर्धारित समय सीमा में निपटान सुनिश्चित किया जाए, ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने से वंचित न रहे। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 1 लाख 19 हजार 960 मतदाताओं को विभिन्न विसंगतियों और नो मैपिंग श्रेणियों में नोटिस जारी किए गए थे। इनमें से अब तक 1 लाख 13 हजार 692 नोटिसों का निपटान किया जा चुका है, जबकि 6,268 नोटिसों का निपटान लंबित है।
विज्ञापन

इससे पहले मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हरियाणा की ओर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के अधिकारियों को एसआईआर-2026 की प्रक्रिया के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसमें लंबित नोटिसों, सुनवाई, फॉर्म-6, 7 व 8 और अन्य संबंधित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर एडीसी डाॅ. सुशील कुमार, कैथल एसडीएम संजय कुमार, गुहला एसडीएम मनीष यादव और चुनाव कानूनगो राजकुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

------------
डीसी अपराजिता ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शेष नोटिसों पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उनका शीघ्र निपटान किया जाए। सभी कार्यों की नियमित समीक्षा करें और लंबित मामलों की स्थिति पर लगातार नजर रखें। यदि किसी राजनीतिक दल या उसके प्रतिनिधि की ओर से मतदाता सूची और पुनरीक्षण प्रक्रिया से संबंधित कोई जानकारी मांगी जाती है, तो नियमानुसार आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने मतदाताओं से भी अपील की कि वे अपने बूथ लेवल अधिकारी को भारत निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध करवाएं, ताकि उनके मामलों का समय पर निपटान हो सके और अंतिम मतदाता सूची में उनका नाम शामिल किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed