{"_id":"668349a87ea0b3cbe80c0c94","slug":"112-complaints-in-samadhan-camp-17-resolved-on-the-spot-kaithal-news-c-18-1-knl1004-421786-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: समाधान शिविर में 112 शिकायतें, 17 का मौके पर समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: समाधान शिविर में 112 शिकायतें, 17 का मौके पर समाधान
Tue, 02 Jul 2024 05:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 02 Jul 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। लघु सचिवालय में सोमवार को लगे समाधान शिविर में डीसी प्रशांत पंवार, एडीसी सी जया श्रद्धा, एसपी उपासना, एसडीएम ब्रह्म प्रकाश सहित अन्य अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनी। सोमवार को समाधान शिविर में 112 शिकायतें आई, इनमें से 17 को मौके पर समाधान किया और अन्य के संबंध में संबंधित अधिकारियों को जल्द समाधान के निर्देश दिए।
डीसी ने कहा कि आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर का असर धरातल पर दिखाई दे रहा है। जहां परिवार पहचान पत्र में लोगों की त्रुटि मौके पर ही ठीक की जा रही है वहीं वृद्ध महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों की पेंशन बनाई जा रही है। शिविर में आई किठाना गांव की दुफर देवी बुढ़ापा पेंशन बनवाने के लिए आई, जहां डीसी प्रशांत पंवार ने संबंधित अधिकारियों को पेंशन बनाने के निर्देश दिए। संबंधित अधिकारियों को कार्यवाही की गई और बताया कि आवेदन स्वीकार कर लिया गया है और आगामी 15 दिन में पेंशन बन जाएगी। वहीं, नौच गांव से आई संतरो ने बताया कि उसके परिवार पहचान पत्र में रिलेशन गलत दर्शाया गया था।
इस समस्या को लेकर वह समाधान शिविर में आई थी, जहां अधिकारियों द्वारा उसकी समस्या को ध्यान से सुना गया और मौके पर ही इस त्रुटि को दुरूस्त किया गया। इसी प्रकार वार्ड 30 में प्रताप गेट पाडला रोड से लेकर श्मशान कल्याण भूमि शेड तक रोड को बनवाने के लिए शिविर में शिकायत दी, जिस पर डीसी प्रशांत पंवार ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
शिविर में आई 25 शिकायतों का मौके पर किया निपटान
गुहला-चीका। बीडीपीओ कार्यालय चीका में चल रहे समाधान शिविर में सोमवार को कुल 25 शिकायतें आई। इन सभी शिकायतों का मौके पर हल करवा दिया गया। बताया कि एसडीएम ने बताया कि समाधान शिविरों में पुलिस विभाग, राजस्व विभाग, नगर निकाय, समाज कल्याण, पंचायत विभाग के अधिकारियों द्वारा लोगों की समस्याओं का हल किया जा रहा है। आज के शिविर मे तहसीलदार मंजीत मलिक, एसडीओ अजमेर सिंह, राजेश शर्मा, डॉ. ओमता राम भी मौजूद रहे।