{"_id":"5be86df7bdec2269724a8436","slug":"111541959159-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय पर पहुंचने के लिए परीक्षार्थियों ने रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर बिताई रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय पर पहुंचने के लिए परीक्षार्थियों ने रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर बिताई रात
Updated Sun, 11 Nov 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समय पर पहुंचने के लिए परीक्षार्थियों ने रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर बिताई रात
कई घंटे पहले ही परीक्षा केंद्रों के बाहर पहुंच गए परीक्षार्थी
100 से 150 किलोमीटर दूरी से पहुंचे परीक्षार्थियों को हुई परेशानियां
परीक्षा के बाद शाम के समय शहर में जाम की स्थिति
जींद रोड पर रात के समय लगा रहा एक घंटे तक जाम
फोटो नंबर-01 से 08
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। ग्रुप डी की परीक्षा में दूसरे दिन समय पर पहुंचने के लिए रविवार रात को ही काफी संख्या में परीक्षार्थी कैथल पहुंच गए। उन्हें रुकने का ठिकाना ना मिलने पर बस अड्डे व रेलवे स्टेशन पर ही रात गुजारनी पड़ी। सुबह भी सभी परीक्षा केंद्रों के बाहर कई घंटे पहले ही परीक्षार्थी पहुंच गए। इस दौरान छोटे-छोटे बच्चों को लिए महिला परीक्षार्थी काफी परेशान हुईं। दूसरे दिन 22 हजार 996 आवेदकों में से 15 हजार 202 ने परीक्षा दी।
ग्रुप-डी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए रविवार को परीक्षा का दूसरा दिन था। जिसके लिए 35 शिक्षण संस्थाओं में स्थापित किए गए 43 परीक्षा केंद्रों पर दोनों सत्रों में 22 हजार 996 आवेदकों में से 15 हजार 202 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। उपस्थिति 66.10 प्रतिशत दर्ज की गई। सुबह ही भारी संख्या में परीक्षार्थी व उनके परिजन परीक्षा केंद्रों के बाहर पहुंच गए। ठंड होने के चलते सुबह-सुबह शहर में चाय-नाश्ते की जगह तलाशते दिखे। वहीं कई महिला परीक्षार्थियों को बच्चों के साथ काफी परेशानियां हुईं।
डीसी धर्मबीर सिंह ने बताया कि प्रात: कालीन सत्र में 11 हजार 498 आवेदकों में से 7 हजार 581 आवेदकों ने परीक्षा दी, जिनकी उपस्थिति 65.93 प्रतिशत रही व सायं कालीन सत्र में 11 हजार 498 आवेदकों में से 7 हजार 621 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी तथा उपस्थिति 66.28 प्रतिशत दर्ज की गई।
विज्ञापन
लिखित परीक्षा की नोडल अधिकारी एवं एसडीएम कमलप्रीत कौर ने कहा कि ग्रुप डी पदों हेतू लिखित परीक्षा शांति पूर्वक संपन्न हुई। इन पदों के लिए 17 व 18 नवंबर को भी दोनों सत्रों में लिखित परीक्षा आयोजित होगी।
एसपी ने परीक्षा से पहले किया दौरा : एसपी आस्था मोदी ने सुबह परीक्षा शुरू होने से पहले ही कई केंद्रों का दौरा किया। आरकेएसडी कॉलेज में पहुंच कर उन्होंने पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों से सुरक्षा उपायों पर चर्चा की।
शहर में सड़कों पर घूमकर बिताई रात : रात को एक बजे कैथल पहुंचने वाली ट्रेन से काफी संख्या में रेवाड़ी व अन्य शहरों से परीक्षार्थी कैथल पहुंच गए। लेकिन देर रात को रुकने की कोई व्यवस्था ना होने के कारण कई परीक्षार्थी सड़कों पर भटकते दिखाई दिए। वहीं कइयों ने रेलवे स्टेशन व बस अड्डे के बाहर ही जैसे-तैसे रात बिताई। इसके बाद सुबह जल्दी ही वे लोगों से पूछताछ का सहारा लेकर परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए समय 9 बजे का था, लेकिन 7 बजे ही अधिकतर परीक्षा केंद्रों के बाहर भीड़ उमड़ी हुई थी।
शाम को बस अड्डे पर उमड़ी परीक्षार्थियों की भीड़ : शाम के सत्र की परीक्षा खत्म होने के बाद सड़कों पर जाम की स्थिति बन गई। बस अड्डे व रेलवे स्टेशन पर उमड़ी भीड़ के चलते परीक्षार्थियों विशेष रुप से महिला परीक्षार्थियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बस अड्डे पर रैली का सा माहौल था। कई युवक बसों की छत पर चढ़ गए।
जींद रोड पर शाम के समय जाम लग गया। करीब एक घंटे तक लोग जाम में जूझते रहे।