फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   बुलेट मोटरसाइकिल 100 की स्पीड से चलाते हुए सेल्फी मोड में बना रहे थे आठवीं व ग्यारहवीं के विद्यार्थी

बुलेट मोटरसाइकिल 100 की स्पीड से चलाते हुए सेल्फी मोड में बना रहे थे आठवीं व ग्यारहवीं के विद्यार्थी

Thu, 08 Mar 2018 12:20 AM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
बुलेट मोटरसाइकिल 100 की स्पीड से चलाते हुए सेल्फी मोड में बना रहे थे आठवीं व ग्यारहवीं के विद्यार्थी

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। शहर में 100 की स्पीड से बुलेट चला कर पटाखे फोड़ते हुए सेल्फी मोड में वीडियो बना रहे दो नाबालिग लड़कों को एक पुलिस कर्मचारी ने पकड़ लिया। दोनों आठवीं और ग्यारहवीं के विद्यार्थी हैं। उनकी बुलेट को इंपाउंड कर 10 हजार 200 रुपये का चालान उनके हाथ में थमा दिया। इस बारे में लड़कों के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है।
पुलिस कर्मचारी सलिंद्र सिंह ने बताया कि वह कोर्ट में चालान देकर वापस आ रहा था। इसी बीच करनाल रोड पर दो लड़के एक बुलेट बाइक से उसके पास से निकले। वे काफी तेज गति से बुलेट चला रहे थे। साथ में सेल्फी मोड में अपनी वीडियो भी बना रहे थे। पटाखों की आवाज काफी तेज थी। जैसे ही वे एसपी आवास के निकट पहुंचे तो वहां खड़े कर्मचारियों को देखकर वापस मुड़ने लगे तो उन्होंने अपनी बाइक उनकी बाइक के आगे खड़ा कर उन्हें रुकवाया और इस तरह से ड्राइविंग करने के बारे में पूछा। साथ ही उनसे बाइक के कागजात व ड्राइविंग लाइसेंस के बारे में पूछा। लेकिन दोनों नाबालिग निकले और उनके पास कागजात भी नहीं थे। बाद में नियमानुसार उनका पुलिस द्वारा चालान किया गया।
विज्ञापन


इस तरह से किया गया चालान
- बीमा व हेलमेट ना होने पर 2100
- लर्निंग लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन करने व कम उम्र में बाइक चलाने पर-1000
- बिना आरसी के बाइक चलाने पर-2000
- प्रदूषण प्रमाण पत्र ना होने पर-1000
- खतरनाक ड्राइविंग के लिए-1000
- साइसलेंसर का नियमानुसार प्रयोग ना होने पर-1000
- बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाने पर-2000

शहर में लोगों की सिरदर्दी का कारण बने हुए हैं पटाखे बजाने वाले बाइक सवार : शहर में बुलेट बाइक सवारों द्वारा चलाए जाने वाले पटाखे लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। जब करनाल रोड पर पुलिस इन नाबालिग लड़कों के चालान कर रही थीं तो पास से गुजर रहे तीन गाड़ी चालक बाकायदा रुके और पुलिस कर्मचारियों से निवेदन किया कि ऐसे लड़कों के खिलाफ जरूर कार्रवाई की जाए। क्योंकि जैसे ही ये उनके पास से निकले तो जोरदार पटाखे चलाए। जिससे उन्हें काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉस्ट चांस लिखकर क्या साबित करना चाहते हैं बच्चे : बताया जा रहा है कि बाइक पर लास्ट चांस लिखा हुआ है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या यह उन अभिभावकों की लापरवाही नहीं है, जो अपने बच्चों को बिना नंबर की बाइक चलाने के लिए देते हैं और उस पर बच्चे लास्ट चांस लिखवाए हुए हैं। उन्हें पूछना चाहिए कि वे बाइक की उस जगह पर लास्ट चांस लिखवाकर क्या साबित करना चाहते हैं, जिस जगह बाइक का नंबर लिखा होना चाहिए और ऊपर से बाइक चलाते हुए वीडियो बनाना खुद अपनी मौत को दावत देने जैसा है।


100 की स्पीड में बुलेट चलाते हुए ले रहे थे सेल्फी, पुलिस ने काटा चालान
बुलेट मोटरसाइकिल 100 की स्पीड से चलाते हुए सेल्फी मोड में बना रहे थे आठवीं व ग्यारहवीं के विद्यार्थी
सादी वर्दी में आए पुलिस कर्मचारी ने पकड़ा, 10 हजार 200 रुपये का चालान काटकर हाथ में थमाया, बाइक इंपाउंड
परिजनों को भी दी गई सूचना
शहर की मुख्य सडक़ों सहित गलियों में बुलेट से पटाखे फोडने वाले युवकों से परेशान है शहर की जनता
फोटो संख्या-22 व 23
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed