फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन

पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन

Tue, 26 Sep 2017 12:08 AM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन
पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

भाजपा नेता विक्की शर्मा ने किया नेतृत्व
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पं. दीन दयाल उपाध्यक्ष की जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में अर्जुन नगर में कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा वरिष्ठ नेता विजय शर्मा (विक्की) ने किया व कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष सुरेश संधु ने की और कार्यक्रम को संबोधित करने के लिए हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास के निदेशक महेश पारचा ने शिरकत की। पारचा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सर्व हितैषी राजनैतिक पार्टी है, जो सभी वर्गों का भला करना चाहती है व भारत को विश्व में विश्वगुरु के रूप में देखना चाहती है। पारचा ने कहा कि भाजपा त्यागी व बलिदानियों की पार्टी है, जिस ने भारत के विकास के लिए सत्ताधारी पार्टियों की देश के प्रति गलत नीतियों के विरोध में समय-समय पर जन आंदोलन किए हैं। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल जैसे विचारधारी व्यक्तियों के कारण ही आज भाजपा 1951 से लेकर आज तक निरंतर आगे बढ़ रही है। वरिष्ठ भाजपा नेता विजय शर्मा (विक्की) ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानववाद के समर्थक थे व इसी विचारधारा को लेकर ही उन्होंने इसे विचार का दिया जलाया व आज उस दिए कि रोशनी सारा विश्व देख रहा है। जिला उपाध्यक्ष सुरेश संधु ने कहा कि आज भारत को पूरा विश्व एक विकासशील देश की भूमिका में देख रहा है। इस अवसर पर श्याम लाल कल्याण, मेवा ङ्क्षसह, रोहताश राणा, सुरेंद्र मालखेड़ी, अमित, सोमनाथ सुखिजा, ललित कालड़ा, राजू कश्यप, सुभाष गर्ग, यश छाबड़ा, ङ्क्षरकू शर्मा, मोनू गाबा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed